इंदौर : संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को खुड़ैल थाना पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
20 मई को हुई थी हत्या।
थाना खुडैल क्षेत्र के ग्राम कंपेल में दिनांक 20 मई की सुबह 07.30 बजे करीब भगवानदास पटेल के पुश्तैनी मकान को लेकर तीनों पुत्रों बाबूलाल, मोहनलाल, व राधेश्याम के बीच बंटवारे के विवाद में आरोपी मोहन पटेल पिता भगवान पटेल, दीपक पिता मोहन पटेल, बाबूलाल पिता भगवान पटेल, मनोज पिता बाबूलाल, पवन पिता मोहन सभी निवासी ग्राम कंपेल जिला इंदौर ने एकमत होकर हत्या करने की नीयत से मृतक राधेश्याम व उसके पुत्र घनश्याम व राकेश पर लाठी व तलवार से हमला कर प्राणघातक चोटें पहुँचाई। इलाज के दौरान 22 मई को राधेश्याम पिता भगवानदास पटेल की एमवायएच अस्पताल इंदौर में मृत्यु हो गई। इस पर से चौकी कंपेल पर अपराध धारा 302, 307, 323, 294, 147, 148, 149 भादवि का पंजीबद्द कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस ने सघन छापेमारी करते हुए 24 मई को घटना के आरोपी मोहन पटेल पिता भगवान पटेल, दीपक पिता मोहन पटेल, बाबूलाल पिता भगवान पटेल, मनोज पिता बाबूलाल, पवन पिता मोहन सभी निवासी ग्राम कंपेल जिला इंदौर को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए। बाद में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
Related Posts
November 16, 2023 मतदान लोकतंत्र का उत्सव है,अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मतदाताओं से अपील।
चुनाव में […]
January 7, 2021 अटलजी के नाम पर होगा पीपल्याहाना सेतु, सीएम शिवराज ने की घोषणा
इंदौर : आईडीए द्वारा 45 करोड़ की लागत से निर्मित पीपल्याहाना ब्रिज को अटल बिहारी वाजपेयी […]
October 11, 2021 कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए निकाली गई सांकेतिक यात्रा, देश की सबसे विशाल चुनरी मां बिजासन को की अर्पित
इंदौर : सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्पों को लेकर नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ की […]
March 3, 2025 इंदौर – पुणे सहित चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
इंदौर से पुणे, वलसाड से खातीपुरा, अहमदाबाद से ग्वालियर और उधना से सुबेदारगंज के बीच […]
January 20, 2023 बिजासन मंदिर जाने के लिए केंद्रीय विद्यालय के पास से बनेगा पहुंच मार्ग
महापौर ने किया प्रस्तावित पहुंच मार्ग स्थल का निरीक्षण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
April 20, 2024 भोपाल में सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग की सरगना गिरफ्तार
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने और कॉल गर्ल की […]
October 21, 2021 शराब की तस्करी में लिप्त तीन आरोपी धराए, 10 लाख रुपए से अधिक की देशी शराब वाहन सहित जब्त
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले 03 आरोपी पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में आए […]