इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी को थाना चंदन नगर की पुलिस ने बन्दी बनाया है। पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाकर एक गुमनाम व्यक्ति के माध्यम से ड्रग डीलर इम्तियाज को बुलाया और उसे धर- दबोचा। आरोपी के कब्जे से कुल 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। उसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रूपए बताई गई है।
ऐसे पकड़ाया आरोपी।
दिनांक 28.01.2022 को चंदन नगर पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति चंदन नगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सप्लाय कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर चंदन नगर पुलिस ने एक गुमनाम व्यक्ति को माध्यम बनाकर ड्रग माफिया को विश्वास में लेकर संपर्क करवाया और फोन लगाकर अवैध ब्राउन शुगर मंगवाई, जिसकी डिलेवरी करने से पहले मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इम्तियाज खान पिता वसीम खान निवासी मेंहदीपुर मोहल्ला डग झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रुप से 27 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये जब्त की गई ।आरोपी के विरुद्ध थाना चंदन नगर में अपराध धारा स्वापक औषधी और मनप्रभाव पदार्थ की धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
Related Posts
August 24, 2023 ये भारतीय वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प को चंद्रमा का नमन है : महापौर
चंद्रयान 3 की चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफल लैंडिंग।
आतिशबाजी के साथ मिठाई खिलाकर […]
March 21, 2025 आरोग्य भारती ने आयोजित किया किशोरावस्था स्वास्थ्य अभ्यास वर्ग
इंदौर : आरोग्य भारती मालवा प्रान्त की इंदौर महानगर शाखा द्वारा किशोरावस्था स्वास्थ्य […]
January 6, 2024 22 जनवरी को इंदौर में मनेगा दीपोत्सव, एक करोड़ ग्यारह लाख दीपों से जगमगाएगा शहर
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बैठक संपन्न।
31 हजार बच्चों […]
May 1, 2022 मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए कार्टूनिस्ट देवेंद्र सर की पाठशाला 6 से 8 मई तक
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. आगामी 6, 7 एवं 8 मई 2022 को अभिनव कला समाज में […]
June 19, 2021 कांग्रेसियों ने पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, वार्ड स्तर पर किया पौधारोपण
इंदौर : अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन को शहर काँग्रेस […]
April 5, 2023 जैन तीर्थ शिखरजी के टूर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
फेसबुक पर टूर संबंधी विज्ञापन देकर फरियादी से ठग लिए थे हजारों रूपए।
इंदौर : सम्मेद […]
June 7, 2022 स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 2 लाख गांवों में तिरंगा फहराएगी एबीवीपी
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के माध्यम से 1 करोड़ […]