इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वार्ड 85 की ऋषि पैलेस कॉलोनी स्थित पांच नंबर गली में पानी की किल्लत को लेकर महिला एवं बच्चों ने खाली बर्तनों के साथ पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।
महिलाओं का कहना है कि हमारे यहां 1 साल से पानी की किल्लत है, लेकिन न तो महापौर, न पार्षद हमारी बात सुनती है। निगम अधिकारियों भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
अधिकारियों के इस रवैये से नाराज महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया ।
महिलाओं का कहना था कि भीषण गर्मी में उन्हें और बच्चों को पानी के लिए इधर उधर बर्तन लेकर भटकना पडता है ।
टैंकर से करवा रहे हैं पानी की सप्लाई।
इस बारे में जब जोनल अधिकारी सतीश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि ऋषि पैलेस कॉलोनी में पानी की समस्या है, इसके निदान के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल टैंकर से पानी बंटवाने की व्यवस्था की जा रही है।
इसी प्रकार क्षेत्रीय कांग्रेस नेता सचिन चौहान का कहना है कि यहां 15 साल से भाजपा के पार्षद और 25 साल से भाजपा के ही विधायक हैं, लेकिन उन्होंने पानी की समस्या हल करने का प्रयास नहीं किया।
यहां नर्मदा की लाइन जरूर डाली गई है, रहवासियों के घरों में बिल हर महीने आ जाता है लेकिन पानी नहीं आता है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के निदान के लिए कम से कम 6 इंची पाइप लाइन यहां डालना होगी या नई पानी की टकी बनवानी होगी तभी पानी की समस्या का निदान हो सकेगा।
Related Posts
February 9, 2025 किराए पर दी जाने वाली संपत्ति के निर्माण से संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट अब नहीं मिलेगी
इंदौर : वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट में इनकम टैक्स के साथ जीएसटी एवं […]
May 1, 2021 फिर मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 1213 ने दी कोरोना को शिकस्त
इंदौर : शहर में कोरोना का ग्राफ उछाले नहीं मार रहा है पर कम भी नहीं हो रहा है। करीब एक […]
May 23, 2020 उज्जैन में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना का इलाज, पहली निगेटिव हुई मरीज ने डोनेट किया प्लाज्मा उज्जैन : आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा सेपरेटर मशीन का शुभारंभ पहली डोनर दीपा […]
November 9, 2019 अयोध्या विवाद पर आया सुप्रीम फैसला, विवादित जमीन रामलला की नई दिल्ली : अयोध्या विवाद का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन का मालिकाना […]
July 17, 2020 श्रावण में शिव की भक्ति फलदायी होती है- स्वामी वीतरागानंद इन्दौर : भगवान शिव की कृपा जीव मात्र को बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के मिलती है। जीव भले […]
November 29, 2021 ऑर्गन कैंसर को लेकर हुआ सेमिनार, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की शिरकत
इंदौर : आईएमए और अपोलो कैंसर सेंटर नवी मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑर्गन स्पेसिफिक […]
June 22, 2021 बीएसएफ परिसर में मनाया गया योग दिवस, मंत्री सिलावट ने जवानों के साथ किया योगाभ्यास
इंदौर : जिले में उत्साह और उमंग के साथ सातवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर […]