इंदौर : शहर में कतिपय इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे रहते हैं। प्रशासन के समझाने का इनपर कोई असर नहीं होता। शनिवार सुबह जब कलेक्टर मनीष सिंह व निगमायुक्त प्रतिभा पाल, पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के साथ सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि यहां गलियों में बड़ी संख्या में सब्जी और फल के ठेले लगे हुए थे। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि रविवार से क्षेत्र में फल सब्जी का एक भी ठेला नहीं लगना चाहिए। अब यहां कोई ठेला जब्त नहीं किया जाएगा बल्कि सीधे धारा 188और धारा 151 के तहत गिरफ्तारी की जाएगी।
नियमों का पालन नहीं करते जेलरोड व सिंधी कॉलोनी के व्यापारी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों के व्यापारी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कर रहे हैं। लेकिन सिंधी कॉलोनी और जेल रोड के व्यापारियों को समझाना काफी कठिन कार्य है। इन इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों की दुकानें अभी नहीं खुलेंगी।
Related Posts
April 19, 2022 भारत की विविधता भरी सौम्य सम्पदा से दुनिया को अवगत कराएं- सहस्त्रबुद्धे
इंदौर : भारत के पास विविधता भरी इतनी सौम्य संपदा (Soft Power ) है कि उसके जरिए वह विश्व […]
November 20, 2024 प्रदेश में पहली बार व्हाइट टापिंग पद्धति से बनाई जा रही सड़क
महापौर भार्गव ने नई पद्धति से किया सड़क निर्माण का शुभारंभ।
सभी डामर की सड़कों को नई […]
October 17, 2020 बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, स्तर हीन बयानबाजी का लगाया आरोप।
इंदौर : 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]
November 19, 2022 राहुल गांधी के नाम धमकी भरी चिट्ठी के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
इंदौर : एक दुकान पर डाक से चिट्ठी भेजकर राहुल गांधी को उड़ाने की धमकी देने के मामले में […]
January 21, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का दौर जारी, 50 नए संक्रमित मिले, 47 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर अब लगभग समाप्त होने की ओर है। नए संक्रमित मामले अब काफी […]
April 26, 2018 रेलवे क्रासिंग करते हुए स्कूल की वेन ट्रेन से भिड़ी- 13 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश: up के कुशीनगर में एक स्कूल वेन रेलवे से क्रॉस करते समय पैसेंजर ट्रेन 55075 […]