भोपाल : रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी इस दिन को उत्सव के रूप में ना मना कर सेवा भाव से मनाने जा रही है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने बयान में ये बात कही।
रक्तदान शिविर का किया जा रहा आयोजन।
वीडी शर्मा के मुताबिक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर प्रदेश में जगह जगह सेवा ही संगठन के भाव के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा हमारे कार्यकर्ता प्रदेश के 1 लाख गांवों में जाकर अलग अलग तरह से लोगों की सहायता करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में 50 हजार यूनिट ब्लड दान करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। यह ब्लड ज़रूरत पड़ने पर लोगों के काम आएगा।
कमलनाथ कर रहे देश विरोधी काम।
इसी मौक़े पर वी ड़ी शर्मा ने विपक्ष के नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश विरोधी काम कर रहे हैं
देश को बदनाम का नाम देने वाले कमलनाथ खुद देश के दुश्मन देशों के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ के हाथ 84 के दंगो में खून से सने हैं ।
सिंधिया 24 घंटे सक्रिय।
सिंधिया के लापता होने वाले सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसी के कहने से कोई लापता नहीं होता। सिंधिया जी आज भी 24 घंटे सक्रिय रह कर काम कर रहे हैं।
Related Posts
November 5, 2020 हाइकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसम्बर को
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में 12 दिसम्बर, 2020 को राष्ट्रीय लोक […]
December 27, 2022 दुनिया में मंदी के बावजूद मोदीजी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था सशक्त है – विजयवर्गीय
भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।
कैलाश […]
October 28, 2022 सेवानिवृत्त आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू
भोपाल : मप्र लोकायुक्त संगठन ने प्रदेश के रिटायर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधेश्याम […]
October 25, 2016 Fat से Fit हुई हैं परिणीति चोपड़ा, इन 9 सेलेब्स ने भी घटाया कई किलो वजन मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 28 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, […]
October 27, 2023 इंदौर का विधानसभा क्षेत्र 02 विकास के मामले में है प्रदेश में नंबर वन : मेंदोला
विधानसभा 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर […]
August 19, 2021 मेरी कोई राजनीतिक अभिलाषा नहीं, शिवराज के नेतृत्व में ही हम सब कर रहें काम – सिंधिया
इंदौर : मेरी कोई राजनीतिक अभिलाषा नहीं है। केवल एक जनसेवक के रूप में अपनी काबिलियत के […]
May 31, 2023 अब देव दुर्लभ नहीं दुर्भाग्यपूर्ण हो गया है, बीजेपी कार्यकर्ता होना..!
उमेश शर्मा के जन्मदिन के बहाने।
🔸अरविंद तिवारी🔸
मंगलवार, 30 मई को स्व. उमेश शर्मा […]