इंदौर : क्राइम ब्रांच ने ऑन लाइन फ्राड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के 12 लाख 97 हजार 870/-रूपये वापस दिलवा दिए। हैकर्स ने आवेदक की इंटरनेट बेंकिंग SBI yono app हैक करके ठगी को अंजाम दिया था।
आवेदक अर्जुन नकाडे पिता अजित निवासी रामबाग, इंदौर ने सायबर हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कि 27 मई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के पिता अजित नकाडे के एस.बी.आई. एकाउंट की योनो एप के माध्यम से ज्ञात हुआ की एफ.डी की राशि उनके सेविंग अकाउन्ट मे जमा होकर 12,97,870/- रूपये खाते से कट गए व बेलेन्स शून्य दिखा रहा है।
शिकायतकर्ता द्वारा हेल्पलाइन पर दर्ज शिकयत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा तत्काल फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया, फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक के पिता अजित नकाडे से 12,97,870/- रुपये के गलत आहरण के संबंध में सपूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई हेतु एसबीआई बैंक से संपर्क किया गया। बैंक से उक्त फ्राड ट्रांजेक्शन की जानकारी लेने के बाद गलत आहरण रुकवाकर पुनः आवेदक के खाते में 12,97,870/- रूपये वापस जमा करवा दिए। आवेदक अर्जुन नकाडे पिता अजित ने क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा की गयी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
Related Posts
December 25, 2022 नए वर्ष के प्रारंभ से ही मिलना शुरू हो जाएगी एस – 400 मिसाइल की तीसरी खेप
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बावजूद, भारत को रूस से एस-400 मिसाइल […]
August 15, 2023 न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : आजादी की 77 वी वर्षगांठ पूरे इंदौर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले के […]
December 14, 2021 रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर बढाने के विरोध में बुधवार को थाली बजाएंगे कपड़ा व्यापारी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर […]
August 2, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर को पश्चिमी रिंग रोड व पांच फ्लाईओवर की भी दी सौगात
सांसद लालवानी की पहल पर गडकरी ने दी स्वीकृति।
इंदौर : केंद्रीय सड़क परिवहन और […]
August 2, 2021 बीजेपी मंडल कार्यसमिति की बैठकों में वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के 10 मंडलों में रविवार को मंडल कार्यसमिति की बैठकें आयोजित […]
February 22, 2022 23 फरवरी से खेली जाएगी विधायक क्रिकेट चैंपियनशिप-2022, तीन सौ से अधिक टीमें करेंगी शिरकत
इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय, अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के युवाओं को नशे से दूर […]
March 17, 2023 प्रवीण मेहता के भजनों पर खूब थिरके चार्टर्ड अकाउंटेंट्स
इंदौर सीए ऑडिटोरियम में देश के वित्तीय विशेषज्ञ के रूप में पहचाने जाने वाले चार्टर्ड […]