इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में कारगर माने जा रहे एम्फोटेरेसिन- बी इंजेक्शन का उत्पादन अब इंदौर में भी होने जा रहा है। सांवेर रोड स्थित मॉडर्न लैबोरेटरीज को यह इंजेक्शन बनाने की अनुमति प्रदेश सरकार ने दे दी है। कम्पनी का दावा है कि वह 15 जून तक 10 हजार इंजेक्शन इंदौर में उपलब्ध करा देगी।
एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा उत्पादन।
मॉडर्न लैबोरेट्रीज के संचालक डॉ. अनिल खरया ने बताया कि यह इंजेक्शन पहले कालाजार नामक बीमारी में इस्तेमाल होता था। ब्लैक फंगस के इलाज में यह सबसे कारगर मेडिसिन है। इसके निर्माण में लगने वाला कच्चा माल विदेश से आता है। हमने उसका आर्डर दे दिया है। एक हफ्ते में कच्चा माल प्राप्त होते ही इंजेक्शन बनाना प्रारम्भ कर देंगे। डॉ. खरया ने बताया कि 15 से 20 जून के बीच यह इंजेक्शन ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आधी कीमत में उपलब्ध होगा।
डॉ. अनिल खरया ने बताया कि फिलहाल जो एम्फोटेरेसिन- बी इंजेक्शन मिल रहा है वह करीब 7 हजार रुपए का पड़ता है। उनकी लैब में यह इंजेक्शन बनने के बाद मार्केट में आधी कीमत याने तीन से साढ़े तीन हजार रुपए में मिल सकेगा। डॉ. खरया के मुताबिक उनकी कम्पनी का इंजेक्शन इमल्शन फॉर्म में उपलब्ध होगा।
Related Posts
November 20, 2024 हड्डियां और मांसपेशियां शरीर में संतुलन बनाकर हमको चलायमान रखती हैं : डॉ.राठौर
योग संकल्प 2024 का आसन अभ्यास कार्यशाला के साथ समापन।
इंदौर : "बीमारियों में आसनों […]
September 6, 2021 सहना पड़ा अपमान उन्हें भी, जो खुद ईश्वर की मूरत थे….
तुम सीता हो,इस समाज में स्थापित हर मर्यादित राम कीदेती रहोगी परीक्षा यहाँ हर निर्धारित […]
April 9, 2021 दो वाहन चोर और एक खरीददार को तुकोगंज पुलिस ने बनाया बन्दी, लाखों रुपए कीमत की 8 मोटरसाइकिलें की बरामद
इंदौर : वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तुकोगंज पुलिस ने बन्दी बनाया। […]
February 26, 2023 सरकार की असंवेदनशीलता के कारण हुई प्राचार्या की मौत
प्राचार्य हत्याकांड की जिम्मेदारी ले सरकार।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला ने फार्मेसी […]
April 6, 2025 06 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा बीजेपी का स्थापना दिवस
घर - घर बीजेपी का झंडा फहराने के साथ किया जाएगा मिठाई का वितरण।
7 से 13 अप्रैल के […]
February 9, 2022 चोरी के वाहन के साथ पकड़ाया स्थाई वारंटी
इंदौर : सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने स्थाई वारंटी को चोरी के वाहन के साथ धर- दबोचा। उसे […]
June 21, 2023 वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग की थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर जिले में जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम।
मंत्रियों से लेकर सांसद, कलेक्टर, […]