इंदौर : हाईकोर्ट द्वारा जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध करार देने के बावजूद उनके अड़ियल रवैए को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। सरकार ने जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध पांच मेडिकल कॉलेजों में पीजी के फाइनल ईयर के 468 स्टूडेंट्स के नामांकन कैंसिल (बर्खास्त) कर दिए हैं। इनमें GMC भोपाल के 95, MGM इंदौर के 92, गजराजा कॉलेज ग्वालियर के 71, नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज जबलपुर के 37 और श्यामशाह कॉलेज, रीवा के 173 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने हठधर्मिता अपनाते हुए हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया। उन्होंने सामूहिक इस्तीफे देने का ऐलान करते हुए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। इस्तीफा कौनसे पद से दे रहे हैं, यह उन्होनें स्पष्ट नहीं किया। हकीकत ये है कि तमाम जूनियर डॉक्टर इंटर्नशिप कर रहे हैं। वे पीजी के स्टूडेंट हैं। इंटर्नशिप उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा होती है। उन्हें जो स्टाइपेंड दिया जाता है, वह एक तरह की छात्रवृत्ति होती है। यह वेतन नहीं है। प्रतिमाह उन्हें 60 हजार रुपए स्टाइपेंड दिया जाता है, बावजूद इसके वे कोरोना काल में हड़ताल कर सरकार पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि जूनियर डॉक्टर पहली बार ऐसा कर रहे हैं। बात- बेबात हड़ताल करना इनकी फितरत बन गई है। इनकी मनमानी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
Related Posts
December 31, 2021 कैंसर फिर जीत गया, एक मीठी आवाज हार गई…
*संजय पटेल*
आधी रात को नींद टूटी तो सोचा ज़रा वॉट्स एप्प सन्देश चैक कर लिए जाएं। […]
April 10, 2024 स्वयंभू मां भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ नवरात्रि पर्व की शुरुआत
पहले दिन कन्याओं का किया गया पाद पूजन ।
इन्दौर : हरसोला स्थित स्वयंभू माँ भवानी माता […]
September 21, 2023 बांधवगढ़ में फिर मिला टाइगर का शव
टाइगर के शरीर पर पाए गए घाव के गंभीर निशान।
किसी अन्य टाइगर से हुए संघर्ष में मौत […]
June 15, 2021 देशी- विदेशी बाजारों में मूंगफली और सोया तेल के भावों में आई गिरावट
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में खाद्य तेल में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते […]
May 7, 2021 लम्बी जद्दोजहद के बाद कलेक्टर मनीष सिंह के खेद जताने पर सुलझा विवाद, काम पर लौटे स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह और स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ.पूर्णिमा गड़रिया के बीच […]
July 24, 2022 दुष्कर्मी आरोपी का परिवार स्कूल परिसर से बेदखल
भोपाल : कोहेफिजा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने […]
February 7, 2021 उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़, तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका, एक पॉवर प्रोजेक्ट को पहुंचा नुकसान..!
नई दिल्ली : उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियर के टूटने से भारी तबाही का खतरा उत्पन्न हो […]