इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार 5 जून को तो अब तक के सर्वाधिक टेस्ट होने पर भी संक्रमित मामलों की संख्या महज 2 फीसदी रही। रिकवरी दर बढ़कर 98 फ़ीसदी हो गई है। वहीं उपचार रत मरीज भी अब डेढ़ हजार के करीब ही रह गए हैं।
14 हजार से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग।
शनिवार को 7448 आरटी पीसीआर व 4245 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। रिकॉर्ड 14035 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 13686 निगेटिव पाए गए। 298 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 46 रिपीट पॉजिटिव निकले। 5 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 15 लाख 25 हजार 413 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 51 हजार 570 पॉजिटिव निकले। इनमें से 98 फ़ीसदी ठीक हो चुके हैं।
403 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 403 मरीज कोरोना को मात देने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 48 हजार 706 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। अब केवल 1509 मरीज अस्पतालों में उपचाररत हैं।
2 मरीजों ने तोड़ा दम।
शनिवार को 2 और मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अबतक 1355 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
August 21, 2020 इंदौर में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब, कई बस्तियां हुई जलमग्न..! इंदौर : शुक्रवार शाम से हो रही धुआंधार बरसात ने समूचे शहर को पानी- पानी कर दिया है। […]
December 10, 2018 क्या शिवराज पर भारी पड़ेगी शनि की साढ़ेसाती..? इंदौर: मप्र में 28 नवंबर को हुए बम्पर मतदान के बाद से ही अटकलों, कयासों, विश्लेषणों और […]
October 14, 2020 गजनवी के अनुयायी लुटेरों की फौज है कांग्रेस- मालू
इंदौर : काँग्रेस और उनके नेता कमलनाथ सत्ता जाने के बाद सन्निपात में हैं। कभी हमारे नेता […]
September 22, 2021 यश को मिला सुगम गायन स्पर्धा में सुयश, बच्चों के समूह में वैषवी पहले स्थान पर रही
इंदौर : राजेन्द्र नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणपति उत्सव का समापन अभंग गायन के साथ हुआ । […]
January 8, 2023 वाइल्ड लाइफ टूरिज्म से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
पर्यटक पालपुर कुनो में फरवरी माह से कर सकेंगे चीता दर्शन- मुख्यमंत्री […]
March 5, 2023 भैरव घाट में बेकाबू बस खाई में गिरी,दो यात्रियों की मौत, कई घायल
इंदौर : रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा जा रही एक बस बाई गांव के पास भैरव घाट में बेकाबू […]
June 14, 2022 पुष्यमित्र भार्गव होंगे इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी
भोपाल : निशांत खरे को लेकर विरोध के स्वर उठने के बाद लंबी कवायद, बैठकों के कई दौर और […]