इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इंदौर जैसे महानगर में यह दर न्यूनतम कही जा सकती है। अच्छी बात ये है कि ठीक होने वालों की तादाद संक्रमित होने वालों से दो से तीन गुना अधिक है। अस्पतालों में कोविड के 80 फ़ीसदी से अधिक बेड खाली हैं। उपचाररत मरीजों की तादाद भी बहुत कम रह गई है।
202 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 5754 आरटी पीसीआर और 4286 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10140 की टेस्टिंग की गई। 9936 निगेटिव पाए गए। 202 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 15 लाख 35 हजार 553 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 51 हजार 772 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 98 फ़ीसदी ठीक हो गए हैं।
391 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 391 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1लाख 49 हजार 097 मरीज कोरोना से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। 1317 का इलाज चल रहा है।
3 मरीजों की मौत।
रविवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1358 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
Related Posts
July 20, 2021 मांगलिक कार्यक्रम से 1 लाख रुपए कीमत के गहने चुराने वाला बदमाश पकड़ाया, चोरी किए गहने बरामद
इंदौर : पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में से गहने चुराने वाले शातिर बदमाश को थाना तुकोगंज […]
August 20, 2020 स्वच्छता में चौथी बार नम्बर वन आने पर बीजेपी ने सफाई कर्मियों और नागरिकों को दी बधाई इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने देश के स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम में […]
April 2, 2023 ज्योति जैन लिखित पुस्तक चुस्कियां और गोदभराई का विमोचन
"कभी सुकून की चुस्की, तो कभी उलझन का किस्सा है।चाय सिर्फ चाय नहीं, हमारी जिंदगी का […]
January 29, 2025 मराठी व्यंजन और संस्कृति की महक बिखेरकर विदा हुई तरुण जत्रा
इंदौर : तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ , महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और सहयोगी […]
January 17, 2020 21 जनवरी को सम्मेदशिखर जी के लिए रवाना होगी विद्यासागर एक्सप्रेस इंदौर : दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के बैनर तले 21जनवरी को सम्मेदशिखर जी के लिए स्पेशल […]
March 17, 2024 कैफे संचालक ने साथियों सहित बीजेपी नेता पर किया चाकू से हमला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरभ शर्मा ने तीन महीने पहले कैफे पर नशा बिकने की शिकायत की […]
October 28, 2020 सुरखी और सांवेर के चुनाव में है कई समानताएं
🔹 प्रकाश हिंदुस्तानी 🔹
सुरखी (Surkhi ) विधानसभा क्षेत्र की तुलना अगर किसी क्षेत्र से […]