इंदौर : 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट सार्थक गुप्ता कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए पर वे सफल नहीं हो पाए।
सोनू सूद ने किया था हैदराबाद ले जाने का इंतजाम।
सार्थक के परिवार ने आर्थिक मदद के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद से भी मदद की गुहार लगाई थी। सोनू सूद ने एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज तक का इंतजाम भी कर दिया था। सोमवार को सार्थक को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। मंगलवार को उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद इलाज के लिए ले जाने वाले थे, उसके पहले ही सुबह 8:30 बजे सार्थक की मौत हो गई।
बुरीतरह संक्रमित हो गए थे फेफड़े।
सार्थक के दोनों फेफड़े कोरोना से 98 प्रतिशत खराब हो चुके थे। बीते 15 दिनों से निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
इलाज में करीब एक से डेढ़ करोड़ खर्च आना था, जिसके लिए फिल्म स्टार सोनू सूद और सहयोगियों ने मदद का हाथ बढ़ाया था पर उसके पहले ही सार्थक की सांसें हमेशा के लिए थम गई।
Related Posts
May 13, 2023 कर्नाटक में ढहा बीजेपी का किला, कांग्रेस को प्रचंड बहुमत
224 में से 136 पर कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी के हिस्से में आई केवल 64 […]
June 21, 2020 इंदौर में भी दिखा सूर्यग्रहण का अनुपम नजारा.. इंदौर : देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के साथ रविवार को इंदौर में भी खंडग्रास […]
February 7, 2024 अखाद्य रंग मिलाकर हानिकारक सौंफ बनाने वाले कारोबारी की फैक्ट्री की गई ध्वस्त
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : अखाद्य रंग मिलाकर असुरक्षित सौंफ बनाने वाले […]
June 2, 2021 अस्थाई पात्रता पर्ची को लेकर कार्यवाही की तिथि 5 जून तक बढ़ाई गई
इंदौर : प्रमुख सचिव खाय एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि अस्थाई पात्रता […]
December 16, 2021 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया केसरीनंदन हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गाजे- बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
इंदौर : श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 के रहवासियों ने राम भक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा […]
November 22, 2022 दो पहियां वाहन चुराने वाली गैंग पकड़ाई। लाखों रुपए मूल्य के कई वाहन बरामद
आरोपियों से मोटरसायकिल/ एक्टिवा सहित कुल 14 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 18 लाख रुपये) […]
October 5, 2019 ‘कौन बनेगा अग्रश्री लखपति’ का पहला निमन्त्रण खजराना गणेश को इंदौर : संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर 'कौन बनेगा अग्रश्री […]