कोरोना की जल्द हो सकती है रवानगी, 1 फ़ीसदी से भी कम रह गई है संक्रमण दर
Last Updated: June 12, 2021 " 05:34 pm"
इंदौर : शहर के अनलॉक होने की बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का एक फ़ीसदी से भी कम हो जाना है। नए संक्रमित मामले दो अंकों में सिमट गए हैं वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद भी बहुत कम रह गई है। हालांकि अब सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। तभी कोरोना के खिलाफ जंग पूरीतरह जीती जा सकती है।
केवल 96 मिले नए संक्रमित।
शनिवार 11 जून को 5813 आरटी पीसीआर और 3751 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10064 की टेस्टिंग की गई।9958 निगेटिव पाए गए। 96 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक 15 लाख 86 हजार 572 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 437 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 98 फ़ीसदी से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं।
201 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 201 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे। इन्हें मिलाकर अबतक 1 लाख 50 हजार 327 मरीज कोरोना को पराजित कर चुके हैं। 742 का इलाज चल रहा है।
2 मरीजों की मौत।
शनिवार को कोरोना से लड़ते हुए 2 मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1368 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।