नई दिल्ली: कांग्रेस ने मप्र के सीएम शिवराज को बड़ा झटका दिया है। उनके साले और पत्नी साधना सिंह के सगे भाई संजय सिंह मसानी ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कमलनाथ की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा । संजय सिंह का कहना था कि प्रदेश में अब बदलाव जरूरी है। बीजेपी में वंशवाद और परिवारवाद हावी हो गया है। कमलनाथ ने संजय सिंह के कांग्रेस में आने पर खुशी जताते हुए कहा कि बीजेपी के कई अन्य नेता भी उनके संपर्क में हैं जो कांग्रेस में आना चाहते हैं।
इस बीच नए- नवेले कांग्रेसी बने संजय सिंह रविवार को भोपाल आकर प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे और स्थानीय नेताओं से चर्चा की। अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि संजय सिंह को बुधनी से शिवराज के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता है।
Related Posts
March 20, 2021 अर्चना शर्मा प्रतिष्ठित वर्ल्ड हैप्पीनेस अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : निराशा, नाउम्मीदी और अवसाद से घिरे लोगों की जिंदगी में उम्मीद, उमंग और उल्लास […]
August 3, 2024 ठेकेदार के कर्मचारियों से चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटा रूपयों से भरा बैग।
35 लाख रुपए रखे थे बैग में, ठेकेदार के दफ्तर से देने जा रहे थे घर।
पुलिस मान रही […]
August 5, 2023 स्व.शर्मा को निर्दोष बताकर व्यापमं कांड को फिर जिंदा कर दिया विजयवर्गीय ने
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पीठ पर विश्वास भरा हाथ […]
June 5, 2023 महिला का मोबाइल छीनकर भागे आरोपी गिरफ्तार
छीना हुआ मोबाइल क्राइम ब्रांच ने किया बरामद।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के राजीव गांधी […]
July 23, 2020 राष्ट्रध्वज तिरंगे का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन इंदौर : हमारे देश की अस्मिता के प्रतीक तिरंगे झंडे (राष्ट्रध्वज) का 73 वा जन्मदिन शहर […]
February 11, 2025 इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने किया ऐतिहासिक राजवाड़ा का भ्रमण
देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की हेरिटेज […]
October 28, 2020 ‘माइके लाल’वाले बयान पर शिवराज ने लगाया मरहम
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : बीजेपी संगठन और संघ के हाथ में कमान हो तो शिवराज सिंह को […]