नई दिल्ली : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मप्र के वर्तमान हालात से प्रधानमंत्री को रूबरू कराया। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटा 20 मिनट तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बाद में सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। सीएम शिवराज के मुताबिक उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर भी चर्चा की।
प्रदेश के विकास को लेकर भी की चर्चा।
सीएम शिवराज ने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ मप्र के विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। शिवराज के अनुसार उन्होंने मप्र में कोविड टीकाकरण की प्रगति और 1 से 3 जुलाई तक चलने वाले प्रदेशस्तरीय टीकाकरण जनजगरण महाअभियान की भी जानकारी दी। इसके अलावा पीएम गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर मप्र की प्रगति से भी पीएम मोदी को अवगत कराया।
Related Posts
August 3, 2022 रतलाम से इंदौर पहुंची आरपीएफ की वीडियो वॉल और बाइक रैली, देशभक्ति का जगाया अलख
इंदौर : भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया […]
January 10, 2020 तीन दिवसीय कथक उत्सव-2020, 15 जनवरी से इंदौर : कथक केंद्र नई दिल्ली, लोक संस्कृति मंच और नादयोग के संयुक्त बैनर तले तीन दिवसीय […]
November 20, 2021 कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व जन्मों तक रहेगा, इंदिराजी की जयंती पर विचार गोष्ठी में बोले वक्ता
इंदौर : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन शहर काँग्रेस […]
May 14, 2020 एक माह में शुरू हो जाएगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल- सिलावट इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने गुरुवार को एमवायएच परिसर में निर्माणाधीन सुपर […]
April 1, 2022 जागरूकता रैली के जरिए यातायात नियमों के पालन का दिया गया सन्देश
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस ने गुरुवार को "यातायात जागरूकता दिवस" मनाया। इस मौके पर […]
April 27, 2020 केंद्रीय दल ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, सतर्कता बरतने पर दिया जोर इंदौर : भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय दल आईएमसीटी के टीम लीडर व भारत सरकार में […]
January 6, 2021 इंदौर में विकसित करेंगे लॉजिस्टिक हब- सीएम शिवराज
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब का लोकार्पण करने के […]