खरगौन : नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खरगौन के भीकनगांव न्यायालय ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन कार्यालय खरगौन के मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि 17 मई 2019 की रात आरोपी महेन्द्र ने पीडिता को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर बुलाया और मोटरसायकल पर बिठाकर धूले महाराष्ट्र ले गया। वहां उसे झोपडी में रखा। इस दौरान आरोपी ने पीडिता के साथ कई बार दुष्कर्म किया।उसने पीडिता को धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर देगा। उक्त घटना की रिपोर्ट पीडिता के परिजनों ने पुलिस थाना गोगावां पर दर्ज कराई थी। पुलिस थाना गोगावां ने 03 जून 2019 को आरोपी महेन्द्र उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीडिता को बरामद कर लिया। पुलिस थाना गोगावां द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर आवश्यक अनुसंधान पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय भीकनगांव में प्रस्तुत किया गया। अपर सत्र न्यायालय भीकनगांव नंदराम परमार ने आरोपी को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास व कुल 7000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में अभियोजन का संचालन भीकनगांव एडीपीओ गजानंद खन्ना द्वारा किया गया।
Related Posts
December 19, 2020 51 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले, 5 और मरीजों ने तोड़ा दम…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले इंदौर में 51हजार के पार हो गए हैं। ग्रोथ रेट अभी भी 8 […]
November 24, 2023 नगर कीर्तन को देखते हुए बनाया ट्रैफिक डायवर्शन प्लान
इंदौर : रविवार, 25 नवम्बर 2023 को गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख […]
September 22, 2021 यश को मिला सुगम गायन स्पर्धा में सुयश, बच्चों के समूह में वैषवी पहले स्थान पर रही
इंदौर : राजेन्द्र नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणपति उत्सव का समापन अभंग गायन के साथ हुआ । […]
July 30, 2021 युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल […]
August 15, 2021 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण, आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का किया गया आह्वान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में […]
December 19, 2020 खाद्य सुरक्षा अधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, अपर कलेक्टर के दफ्तर में किया अटैच
इंदौर : शहर में सड़े हुए आलू से चिप्स बनाने की घटना सामने आने पर फ़ैक्ट्री रिमूवल की […]
August 4, 2022 किशोर कुमार को उन्हीं के गाए गीतों की प्रस्तुति देकर किया याद
इंदौर : प्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार के जन्मोत्सव के अवसर पर संगीत कार्यक्रम सतरंगी […]