इंदौर : शहर के हवा बगंला केट-राऊ मार्ग का उन्नयन टूलेन से फोरलेन में किया जा रहा है। इस कार्य के लिये 13.33 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। गुरूवार को इस फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने की। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, विधायक जीतू पटवारी, मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बता दें कि हवा बगंला केट-राऊ मार्ग की कुल लंबाई 5.60 किलो मीटर है। यह मार्ग धार रोड़ को राऊ की ओर जोड़ता है। वर्तमान में यह रोड़ टूलेन है। इसकी चौड़ाई 7 मीटर है। इस मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव के कारण फोरलेन मार्ग की मांग नागरिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। फोरलेन बन जाने से इस मार्ग की कुल चौड़ाई 15.20 मीटर हो जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस फोरलेन मार्ग के बीच में तथा मार्ग के दोनो तरफ वृक्षारोपण भी किया जाएगा। यह निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी को दिया गया है।
Related Posts
December 7, 2022 भगवान ने गीता के माध्यम से ज्ञान व भक्ति मार्ग का विस्तार किया है – गोस्वामी वल्लभ राय महाराज
अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव में जारी है, संत - महात्माओं के प्रवचनों का […]
January 11, 2022 मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान पर रोक की वकीलों ने की मांग, सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाकर अजान दिए जाने का मामला एक बार फिर उठा है। जिला […]
August 5, 2023 स्व.शर्मा को निर्दोष बताकर व्यापमं कांड को फिर जिंदा कर दिया विजयवर्गीय ने
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पीठ पर विश्वास भरा हाथ […]
March 8, 2021 जोश, जज्बा, जुनून और जिद से वैशाली ने तय किया शून्य से शिखर तक का सफर
इंदौर : ( राजेन्द्र कोपरगांवकर) नायिकाएं सिर्फ बड़ी- बड़ी शख्सियतें या बड़े घरानों से जुड़ी […]
January 10, 2019 अमेरिका ने हिंसा के बल पर दुनिया पर राज किया- प्रो.कुजनिक इंदौर: अभ्यास मंडल की मासिक व्याख्यान श्रृंखला के तहत प्रो. पीटर कुजनिक का व्याख्यान […]
January 7, 2022 इंदौर जिले में 72 फीसदी किशोर वय बच्चों का हुआ टीकाकरण
इंदौर : इंदौर जिले में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया […]
September 13, 2020 बच्चों की खरीद- फरोख्त में दो डॉक्टरों के नाम भी आए सामने। इंदौर : मासूम बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के मुख्य मास्टर माइंड बबलू उर्फ […]