इंदौर : जिले में उत्साह और उमंग के साथ सातवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एरोड्रम रोड़ स्थित बीएसएफ के केन्द्रीय आयुध और युद्ध कौशल विद्यालय में आयोजित योग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर महू केंटोनमेंट के गार्डन में पहुँचीं और योग के कार्यक्रम में भाग लिया। दोनों मंत्रियों ने भारत शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार योग किया।
रोग से निरोग होने का माध्यम है योग।
मंत्री सिलावट ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने कहा कि योग, निरोग होने का सबसे कारगर माध्यम है। जब कोरोना जैसी महामारियाँ हमारे सामने हैं, ऐसे वक्त में योग और अधिक प्रासंगिक है। हमें निरंतर योग करते रहना चाहिए। मंत्री सिलावट ने सभी से आग्रह किया कि वे दिनचर्या में कोविड अनुकूल व्यवहार को शामिल करें। मॉस्क लगाएं। सामाजिक दूरी रखे और सेनेटाइजर का उपयोग करें । उन्होंने सभी से टीकाकरण का भी आग्रह किया।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा व्दारा 11 दिसम्बर 2014 को योग की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए एक संकल्प पारित किया गया कि प्रत्येक वर्ष 21 जून योग दिवस के रूप में मनाया जाए। तब से प्रतिवर्ष भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस, निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया जाता है।
Related Posts
April 27, 2024 कांग्रेस के कई नेता, पदाधिकारी, पार्षदों सहित हजारों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल।
पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला के समर्थक हैं बीजेपी में आनेवाले तमाम […]
January 21, 2024 22 जनवरी को बंद रखी जाएंगी मांस, मछली की दुकानें
इंदौर : जनभावना को ध्यान में रखते हुए, नगरीय निकायों की सीमा में स्थित समस्त पशुवध […]
December 14, 2024 नेशनल लोक अदालत के लिए इंदौर जिले में कुल 82 खंडपीठों का गठन
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण […]
March 17, 2023 मंथन में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के जरिए छात्र – छात्राओं ने दिखाया अपना प्रतिभा कौशल
नृत्य, फैशन शो, सूफी संगीत से सराबोर रहा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के वार्षिकोत्सव का […]
October 25, 2016 ANALYSIS: सिर्फ प्रॉफिट पर फोकस करते रहे मिस्त्री; 8 लाख करोड़ के टाटा ग्रुप से उन्हें हटाने के ये हैं बड़े कारण नई दिल्ली/मुंबई.रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी चुनने में तीन साल का वक्त लगा था। उन्होंने […]
October 31, 2018 सरदार पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण इंदौर: गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया गांव में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा […]
June 29, 2021 गिनती के मिल रहे नए संक्रमित, भर्ती मरीजों की तादाद भी रह गई बेहद कम
इंदौर : कोरोना का प्रकोप जरूर न्यूनतम हो गया है पर पूरीतरह खत्म नहीं हो पाया है। अभी भी […]