इंदौर : जिले में उत्साह और उमंग के साथ सातवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एरोड्रम रोड़ स्थित बीएसएफ के केन्द्रीय आयुध और युद्ध कौशल विद्यालय में आयोजित योग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर महू केंटोनमेंट के गार्डन में पहुँचीं और योग के कार्यक्रम में भाग लिया। दोनों मंत्रियों ने भारत शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार योग किया।
रोग से निरोग होने का माध्यम है योग।
मंत्री सिलावट ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने कहा कि योग, निरोग होने का सबसे कारगर माध्यम है। जब कोरोना जैसी महामारियाँ हमारे सामने हैं, ऐसे वक्त में योग और अधिक प्रासंगिक है। हमें निरंतर योग करते रहना चाहिए। मंत्री सिलावट ने सभी से आग्रह किया कि वे दिनचर्या में कोविड अनुकूल व्यवहार को शामिल करें। मॉस्क लगाएं। सामाजिक दूरी रखे और सेनेटाइजर का उपयोग करें । उन्होंने सभी से टीकाकरण का भी आग्रह किया।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा व्दारा 11 दिसम्बर 2014 को योग की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए एक संकल्प पारित किया गया कि प्रत्येक वर्ष 21 जून योग दिवस के रूप में मनाया जाए। तब से प्रतिवर्ष भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस, निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया जाता है।
Related Posts
- May 3, 2022 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का वैभवशाली भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति के योगदान पर व्याख्यान होगा
इंदौर : बीजेपी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम […]
- April 7, 2023 मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करना हो तो वेदों की ओर लौटें – मंत्री ऊषा ठाकुर
छठवें प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का हुआ आगाज़।
फेस्टिवल के पहले दिन […]
- May 15, 2021 16 मई के बाद भी जारी रखा जाएगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर मनीष सिंह ने दिए संकेत
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जनता कर्फ़्यू 16 मई के बाद भी जारी रहने के संकेत दिए हैं। […]
- July 19, 2021 टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का दल, खेलगांव में ठहराया गया
टोक्यो : ओलंपिक में हिस्सेदारी के लिये भारतीय दल के अधिकांश खिलाड़ी टोक्यो पहुंच गये […]
- May 19, 2023 अच्छा कार्टून वह होता है, जिसे शब्दों की जरूरत न पड़े
चार दिनी कार्टून कार्यशाला का समापन।
इंदौर : ज्वलंत मुद्दों पर हर आदमी की जुबां है […]
- December 25, 2020 ब्रिटेन से लौटा एक युवक निकला पॉजिटिव, स्ट्रेन टेस्ट के लिए भेजा जा रहा युवक का सैम्पल
इंदौर : कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलाव की खबरों के बीच ब्रिटेन के स्कॉटलैंड से लौटे एक […]
- February 28, 2017 110 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया थाना तेजजी नगर के अपराध क्रमांक 101/2015,20/2015,101/2015 के मुख्य आरोपी कैलाश गर्ग और […]