भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती को पुलिस अर्धनग्न अवस्था में ही थाने ले गई। यही नहीं, इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया गया। इस मामले में खुद संज्ञान लेकर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, रीवा से तीन दिन में जवाब मांगा है। आयोग ने यह भी आदेश दिए हैं कि एसपी रीवा मामले की स्वयं जांच करें और तीन दिन में रिपोर्ट आयोग को भेजें।
बता दें कि रीवा जिले के शाहपुर कस्बे में बीते मंगलवार की देर रात एक खडी बस में युवक और युवती के होने की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। बस में चालक सहित एक युवक और युवती मिले। पुलिसकर्मी ने युवती के साथ बेहद अपशब्दों (अश्लील भाषा) का प्रयोग किया। इसके बाद उन्हें अर्धनग्न हालत में थाने ले आए। युवती मिन्नतें करती रही, कि उसे पूरे कपडे पहनने दिए जाए, लेकिन पुलिसकर्मी उसकी बदतमीजी करते हुए उसका वीडियो बनाता रहा। इस घटना के मीडिया में वायरल होते ही हड़कम्प मच गया। मानवाधिकार आयोग ने इसका संज्ञान लिया और एसपी रीवा से जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
Related Posts
August 27, 2021 आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मिले कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपकर की कार्यकर्ताओं पर लादे गए मुकदमें वापस लेने की मांग
इंदौर : शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीआईजी से मिलने के बाद शुक्रवार को […]
November 29, 2021 महिलाओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल शो रूम लूटने की बना रहे थे योजना
इंदौर : मोबाइल शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश, विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आ […]
January 7, 2020 भाजयुमो और बीजेपी महिला मोर्चा भी घरों तक पहुंचाएगा सीएए की जानकारी इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भाजपा […]
January 5, 2017 जबलपुर- बीच सड़क पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या जबलपुर- बीच सड़क पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कक्कू […]
August 13, 2022 15 अगस्त की रिहर्सल परेड में बच्चों से मिले कलेक्टर, एसीपी
बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान के बारे में चर्चा कर, उनकी देशभक्ति के जज्बे को […]
November 5, 2021 केंद्र व प्रदेश सरकार के टैक्स घटाने के बाद मप्र में पेट्रोल 12 व डीजल 17 रुपए हुआ सस्ता
भोपाल : पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार फवारा एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद मध्य प्रदेश […]
December 17, 2019 बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में 390 पेज का चालान पेश, 6 महिलाओं सहित 8 को बनाया आरोपी इंदौर : पूरे प्रदेश को हिला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने करीब 88 […]