इंदौर : मध्यप्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। अब केवल नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।उन्होंने कहा है कि मप्र में कोरोना अब नियंत्रण में है। प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट कर एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा।
रविवार को खोली जा सकेंगी दुकानें।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।
टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
सीएम के मुताबिक संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का कार्य निरंतर जारी है। टीकाकरण में शनिवार को मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
टीकाकरण के बाद भी मास्क जरूर लगाएं।
सीएम शिवराज ने लोगों को आगाह करते हुए है कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें। मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।
Related Posts
January 21, 2022 खजराना गणेश मंदिर में शुरू हुआ तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगाया गया भोग
इंदौर : कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार से तिल […]
June 7, 2021 2 फ़ीसदी पर अटकी कोरोना संक्रमण दर, मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमीं
इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इंदौर […]
March 4, 2021 देश के रहने लायक सबसे बेहतर शहरों में टॉप पर रहा बंगलुरू, इंदौर को मिला 9 वा स्थान
नई दिल्ली : देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंगलुरू सबसे […]
February 7, 2023 लिथुआनिया के दल ने संस्कार भारती के मंच पर पेश की लोकगीतों की बानगी
इंदौर : सोवियत यूनियन से अलग हुए यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र स्थित देश लिथुआनिया यूं तो […]
January 26, 2024 मां शाकंभरी देवी की तांडव आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
पांच हजार से अधिक भक्तों ने लिया कहीं भी जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प।
सुबह से देर रात […]
February 28, 2021 मंजूर बेग ने नाहरशाह वली की दरगाह पर पेश की चादर, सर्वधर्म समभाव और सद्भाव की मांगी दुआ
इंदौर : खजराना स्थित नाहरशाह वली सरकार के 72 वे उर्स के मौके पर सर्व धर्म संघ के […]
March 25, 2023 कांग्रेस और विपक्ष के लिए ये झटका शुरुआत है
।। करंट इश्यू ।।
🔺कीर्ति राणा 🔺
लोकसभा से सदस्यता समाप्त किया जाना राहुल गांधी के […]