इंदौर : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढा दी गई है। संशोधित समय सारणी राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा जारी की गई है। तद्नुसार आवेदक अब 9 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
नवीन संशोधित समय सारणी के अनुसार अब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार हेतु विकल्प 09 जुलाई 2021 तक उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद पोर्टल से पावती डाउनलोड कर, मूल दस्तावेजों से सत्यापनकर्ता अधिकारियों से सत्यापन 10 जुलाई 2021 तक कराया जा सकेगा।
लॉटरी के माध्यम से होगा स्कूल का आवंटन।
रेण्डम आधार पर पात्र पाए गए बच्चों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 16 जुलाई 2021 को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। आवंटित स्कूल की सूचना एसएमएस के माध्यम से संबंधित पालको को दी जाएगी। आगामी 16 जुलाई से 26 जुलाई 2021 के मध्य पालक पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड कर, संबंधित शाला में आवंटन पत्र के आधार पर अपने बच्चे को प्रवेश दिला सकेंगे। निर्धारित तिथि तक आवेदक सत्यापन केन्द्र पर उपस्थित होकर सत्यापन नही कराते हैं तो आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा।
Related Posts
October 5, 2020 पर्यावरण को शुद्ध करने वाले कपूर के रोपे गए पौधे
इंदौर : वैदिक मंत्रोच्चार , बांसुरी की स्वर लहरी और आध्यात्मिक वातावरण में पूर्ण आस्था, […]
June 1, 2025 लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं : प्रधानमंत्री मोदी
"नागरिक देवो भवः" वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है - प्रधानमंत्री मोदी।
देवी […]
August 3, 2023 अचानक इंदौर आकर संघ के अर्चना कार्यालय पहुंचे सीएम शिवराज
आधे घंटे तक पूर्व सर संघ कार्यवाह भैयाजी जोशी से की चर्चा।
मीडिया से बोले शिवराज, इस […]
October 16, 2023 चले हुए कारतूस हैं कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कही ये […]
July 21, 2022 गांधी परिवार को झूठे मामले में फंसाकर प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार – दिग्विजय सिंह
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के […]
September 10, 2021 खजराना गणेश मंदिर में ध्वजा पूजन के साथ शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव, 51 हजार मोदकों का लगेगा भोग
इंदौर : शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर […]
November 30, 2021 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : एजुकेशन विंग ट्रैफिक पुलिस इन्दौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल […]