भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के जिले सीहोर में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
दर्द से तड़पती गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल के दरवाजे पर तोड़ा दम।
बताया जाता है कि सीहोर जिला अस्पताल के गेट पर ताला लगा हुआ था। बुधवार रात करीब एक बजे दर्द से तड़पती गर्भवती महिला दीपिका को परिजन वहां लेकर आए थे। उससमय अस्पताल में न तो कोई सुरक्षाकर्मी था और न ही मेडिकल स्टॉफ। परिजन देर तक आवाज देने के साथ अस्पताल का दरवाजा पीटते रहे पर किसी ने नहीं सुनीं। आखिर दर्द से तड़पती दीपिका ने अस्पताल की दहलीज पर दम तोड़ दिया। उसी के साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।
घटना की खबर वायरल होने पर मचा हड़कंप।
सीएम शिवराज के गृह जिले में इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया। सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने परिवार की शिकायत पर सीएमएचओ को जांच के आदेश दिए हैं।
हालांकि इस घटना ने मप्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को फिर उजागर कर दिया है। जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह जिले में अस्पताल के गेट पर कोई गर्भवती महिला इलाज के अभाव में दम तोड़ दे तो इससे शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है, ये सोचने वाली बात है।
Related Posts
February 14, 2019 मुम्बई बम धमाके में शामिल आतंकी अबू बकर दुबई में गिरफ्तार दुबई: 1993 में मुम्बई में हुए सीरियल बम धमाकों में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी अबू बकर […]
October 20, 2023 महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार
दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का […]
September 26, 2021 2 व 3 अक्टूबर को इंदौर में विशेष प्रस्तुतियां देंगे संगीतकार अमिताभ मिश्र
इंदौर : ख्यात कवि पं.भवानीप्रसाद मिश्र के सुपुत्र संगीतज्ञ अमिताभ मिश्र (दिल्ली) दो […]
June 23, 2020 केंद्रीय मंत्री तोमर और जावड़ेकर को मालू ने भेंट किया रोग प्रतिरोधक काढ़ा इंदौर : संस्था "आनंद गोष्ठी" द्वारा वितरित किया जा रहा *रोग प्रतिरोधक काढ़ा* केंद्रीय […]
October 20, 2024 प्राधिकरण में जाने कहां दबी है पुष्पविहार कॉलोनी की फाइल..?
शिवराज ने घोषणा की लेकिन अबतक नहीं मिल पाए प्लॉट।
♦️कीर्ति राणा इंदौर ♦️
पहले भू […]
June 2, 2021 एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा भी रद्द, रिजल्ट के मापदंड तय करेगी मंत्रियों की समिति, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : पीएम मोदी के सीबीएसई 12 वी बोर्ड की एग्जाम रद्द किए जाने के बाद एमपी बोर्ड की […]
December 23, 2020 बीजेपी इंदौर जिले के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चौधरी एवं […]