इंदौर : इंदौर जिले की हातोद तहसील के ग्राम कांकरिया बोर्डिया निवासी दो महिलाओं सुधरा बाई पति मानसिंह व हेमू बाई पति अर्जुन सिंह की बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस दु:खद घटना की जानकारी मिलते ही अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान दूरभाष पर कलेक्टर मनीष सिंह से चर्चा की। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि दोनों महिलाओं के परिवार को हर संभव मदद दी जाए। उन्होंने दोनों महिलाओं के दु:खद निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मंत्री सिलावट ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। एसडीएम हातोद मुनीष सिंह सिकरवार ने बताया कि दोनों पीड़ित परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
Related Posts
October 1, 2021 सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ाए चोरी के आरोपी, कॉस्मेटिक की दुकान से चुराया था हजारों का सामान
इंदौर : मारोठिया बाजार में दुकान मैं चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 […]
January 25, 2021 नेहरू स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, मंत्री तुलसी सिलावट करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर : गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में […]
December 11, 2018 इंदौर की 9 विधानसभा सीटों में से 5 बीजेपी 4 कांग्रेस। इंदौर अपडेट-
इंदौर-1 कांग्रेस के संजय शुक्ला जीते।
इंदौर-2 रमेश मेंदोला बीजेपी […]
June 15, 2025 अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने क्या लव जिहाद पर उतर आई है कांग्रेस..?
क्या राहुल गांधी कांग्रेसियों को लव जिहाद के लिए बारात के घोड़े की सीख देकर गए थे […]
April 7, 2024 मंथन में रणनीतिक कौशल और सामरिक युद्धाभ्यास का जोरदार प्रदर्शन
शनिवार को लाभगंगा गार्डन में डीजे तेजस का होगा लाइव कंसर्ट ।
इंदौर : मंथन के दूसरे […]
September 20, 2023 नगर निगम ने शुरू किया बारिश से उखड़ी सड़कों का पेचवर्क
महापौर व निगमायुक्त ने किया पेचवर्क का निरीक्षण।
महापौर व निगम आयुक्त ने किया […]
April 28, 2021 17 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित
इंदौर : बेड, ऑक्सीजन और जरूरी इंजेक्शन की कमीं से जूझते हुए उखड़ती साँसों को थामने की […]