इंदौर : पिछले साल में 23 करोड़ से ज्यादा घाटे के चलते मध्यभारत के सबसे बड़े इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शीघ्र ही निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा l यह खुलासा लोकसभा में एक सवाल के जवाब में विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह के लिखित जवाब से हुआ है। घाटे को पाटने के लिए सरकार पीपीपी मोड पर इस एयरपोर्ट का संचालन करेगी। मंत्री ने सदन को बताया कि, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) ने 19 वीं बैठक में इंदौर, अमृतसर, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर और त्रिची हवाई अड्डों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत निजी कंपनियों को सौंपने की मंजूरी दी है। पिछले तीन साल में एएआइ ने 50 साल के लिए 6 एयरपोर्ट पीपीपी मोड पर दिए। इनमें अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुअनंतपुरम और मेंगलुरु एयरपोर्ट शामिल हैं।
इंदौर एयरपोर्ट को ₹23 करोड़ का घाटा।
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इस वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है। एयरपोर्ट के घाटे का आंकड़ा नगर विमानन मंत्रालय ने जारी किया है। एएआइ के पास देशभर में 136 एयरपोर्ट का स्वामित्व है। इनमें से सिर्फ 10 एयरपोर्ट ही फायदे में हैं।
Related Posts
November 5, 2024 15 नवंबर से कैश लेस होगी मप्र पुलिस
मप्र पुलिस द्वारा संचालित पेट्रोल पंप, एलपीजी सेंटर और सुपर बाजार पर होगा ऑनलाइन […]
May 1, 2024 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए
मोटरसाइकिल सहित कुल 12 लाख रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" […]
September 20, 2020 अब केवल भीड़ भरे क्षेत्रों में ही निगमकर्मी कर सकेंगे स्पॉट फाइन की कार्रवाई इंदौर : बिना मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा […]
October 15, 2023 शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि
माँ शब्द में ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है। यह सृष्टि भी तो हमारी माँ ही है, जो […]
December 23, 2018 इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से आई सुनामी, सैकड़ों की मौत जकार्ता: जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित सुन्दा खाड़ी में आई सुनामी ने दोनों […]
July 18, 2023 यात्री के मोबाइल की बैटरी फटने के बाद विमान की करवाई गई आपात लैंडिंग
सभी यात्री सुरक्षित रहे।
उदयपुर से दिल्ली जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट।
इंदौर : […]
January 19, 2017 यूपी के एटा में ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 25 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 25 […]