इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगला शासन में रोहिणी नक्षत्र में 20 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
मंदिर के मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि प्रातः काल मे वेंकटरमण गोविंदा श्री निवासा गोविंदा नाम जप परिक्रमा होगी। इसके बाद प्रभु का एकांत अभिषेक किया जाएगा और श्रृंगार आरती होगी। शाम 6 बजे से विशेष श्रृंगार दर्शन, रात 8 बजे से वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा प्रभु के स्तोत्र पाठ प्रारंभ होंगे। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कृष्ण जन्म के पूर्व प्रभु का जन्म पाठ प्रारम्भ होगा।ठीक रात्रि 12 बजे घंटे ,घड़ियाल बजने लगेंगे और पट खुलते ही जन्म आरती होगी। आरती के बाद स्वामीजी द्वारा नंद महोत्सव मनाया जाएगा गोष्ठी प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।
Related Posts
May 3, 2024 इस शुक्रवार को भी इंदौर – हावड़ा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के […]
March 20, 2023 अद्भुत है इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बोली वडोदरा उपमहापौर
गुजरात के वडोदरा नगर निगम के उपमहापौर व प्रतिनिधि मंडल इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट […]
April 20, 2025 एआई का सही तरीके से इस्तेमाल बहु उपयोगी साबित हो सकता है : भिमानी
इंदौर : "एआई पॉवर्ड टूल और एप्स मनचाहे विषय पर लेखन कर सकते हैं। आपने जो कुछ लिखा है, […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]
February 19, 2022 छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया नमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी […]
January 27, 2020 गणतंत्र दिवस पर बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री इंदौर : मप्र कांग्रेस कमेटी के सम्भागीय प्रवक्ता मंजूर बेग ने गणतंत्र दिवस की खुशियां […]
October 21, 2019 एक्जिट पोल : महाराष्ट्र में बीजेपी- शिवसेना युति की सत्ता में होगी वापसी..! मुम्बई : महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए मतदान समाप्त होते ही विभिन्न न्यूज़ […]