मेघदूत चाट चौपाटी पर हुई थी घटना।
झुलसे दुकानदार की हालत बनी हुई है गंभीर।
इंदौर : पुलिस कमिश्नरी के नाम पर इंदौर में अधिकारियों की फौज तो खड़ी कर दी गई पर कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है।अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की वे बेखौफ होकर सरे राह वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।यही नहीं पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी वो नहीं चूकते। मेघदूत चौपाटी में चाइनीज खाने के बाद दुकानदार ने पैसे मांगे तो बदमाशों ने दुकानदार पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि विजय नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत गार्डन के पास लगने वाली चाट चौपाटी में चाइनीज का ठेला लगाने वाले दुकानदार मुकेश जैन के यहां आरोपी ऋषभ जोशी, नमन ठाकुर, राहुल बारीक ने चाइनीज खाया और पैसे देने की जगह दुकानदार से ही पैसे मांगने लगे।जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की और उस पर गर्म खौलता हुआ तेल फेंक कर फरार हो गए! इससे दुकानदार मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस के अनुसार दुकानदार द्वारा दिए गए बयान में जिन लोगों के नाम हैं, उन सभी पर पूर्व में भी आपराधिक केस दर्ज हैं। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,एक आरोपी की तलाश जारी है।
Related Posts
May 3, 2020 मरीजों के इलाज के किये जा रहे हैं बेहतर इंतजाम- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि इन्दौर में मरीज़ों के बेहतर […]
June 21, 2021 टीकाकरण को लेकर लोगों ने दिखाया भारी उत्साह, 2 लाख के करीब पहुंची वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
इंदौर : प्रदेशव्यापी अभियान के तहत इंदौर जिले में भी सोमवार से टीकाकरण का महाअभियान […]
April 11, 2022 खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू
खरगौन : मप्र के इंदौर सम्भाग में आने वाले खरगौन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर […]
April 5, 2021 इंदौर में अस्थाई जेल नहीं, अस्पताल की है जरूरत- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए […]
August 3, 2025 पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद करने वाले दो पहिया वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए जारी "हेलमेट नहीं तो पेट्रोल […]
August 6, 2020 आडवानी हिम्मत दिखाते तो विश्व के नेता होते- बाबा मौर्य *रामलला के लिए अस्थाई तंबू बनाने वाले बाबा का बड़ा खुलासा*
*प्रदीप जोशी*
इंदौर : […]
February 21, 2021 कोरोना के सौ सैम्पल जीनोम परीक्षण के लिए दिल्ली भेजने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा है कि कोरोना का ख़तरा अभी समाप्त नहीं […]