इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्र के अनुमोदन के बाद रिंग रोड पीपल्याहाना चौराहा पर निर्मित फ़्लाई ओवर ब्रिज का नाम अटल सेतु हो गया है। शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, परियोजनाओं के नामकरण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद इस बारे में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रस्ताव पर बंगाली चौराहा पर निर्मित होने वाले फ्लाईओवर ब्रिज का नाम स्व. माधवराव सिंधिया सेतु किया गया है। विधायक महेन्द्र हार्डिया के प्रस्ताव पर खजराना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले का नाम संत रविदास नगर किया गया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के प्रस्ताव पर साउथ तुकोगंज क्षेत्र में श्री नाथ मंदिर से जैन मंदिर तक के मार्ग को अब स्व. बनवारीलाल जाजू मार्ग के नाम से जाना जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सभी संबंधित विभागों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नामकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
January 26, 2021 कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ध्वजारोहण, पेश की गई आकर्षक परेड,नगर निगम की झांकी को मिला पहला पुरस्कार
इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर में भी जोश, जज्बे और जुनून के साथ गणतंत्र दिवस मनाया […]
January 11, 2024 हिंदी भारत के भाल पर सजी बिंदी है : सत्तन
हिन्दी विश्व में भारत का परिचय- राजीव नेमा।
कवि व प्रो. राजीव शर्मा स्वर्णाक्षर […]
November 22, 2021 अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना हीरानगर की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ […]
March 22, 2021 एमपी पीएससी की परीक्षा प्रारम्भ, संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए थे विशेष केंद्र
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 रविवार से प्रारंभ […]
January 11, 2022 सुर्खियों में आने के लिए आरएसएस के खिलाफ बोलते हैं दिग्विजय सिंह- वीडी शर्मा
इंदौर : दिग्विजयसिंह द्वारा आरएसएस के खिलाफ की गई बयानबाजी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष […]
May 24, 2021 खंडवा जनसम्पर्क अधिकारी को रिलीव और निलंबित करने के आदेश से खफ़ा जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी गए हड़ताल पर
🔺कीर्ति राणा इंदौर🔺
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी द्वारा जिला जनसंपर्क अधिकारी […]
July 29, 2020 खजराना गणेश को समर्पित की जाएगी अष्टधातु से निर्मित राखी इंदौर : कोरोना महामारी ने भक्तों को भी भगवान से दूर कर दिया है। लेकिन तमाम विपरीत […]