लखनऊ : यूपी के बाराबंकी में देर रात भीषण सड़क हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। बताया जाता है कि खराबी आने के कारण बस हाइवे पर खड़ी थी और बस से उतरकर मजदूर सड़क पर सो रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी मृतक और घायल बिहार के निवासी बताए गए हैं।
हरियाणा से जा रहे थे बिहार।
हादसे में घायल एक मजदूर ने बताया कि हम हरियाणा से चलकर बिहार के सहरसा जा रहे थे। लखनऊ पहुंचने के बाद बाराबंकी हाइवे पर अचानक बस खराब हो गई। मैकेनिक को बुलाया गया लेकिन उसे आने में दो घंटे देरी हो रही थी इसलिए सारे लोग बस से उतरकर नीचे आ गए और वहीं सो गए। उसी दौरान पीछे से एक ट्रक आया और उसने बस को टक्कर मारते हुए सो रहे मजदूरों को रौंद दिया।
बताया जाता है कि ‘बस में 40 लोग सवार थे। कुछ लोग बस के अंदर थे, कुछ बाहर। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
घर लौट रहे थे सारे मजदूर।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
पीएम मोदी ने जताया दुःख, दो लाख के मुआवजे का किया ऐलान।
पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के 2- 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐ
Related Posts
January 18, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के विभिन्न धर्मस्थलों में किया दर्शन – पूजन
बड़ा गणपति व रणजीत हनुमान मंदिर में की पूजा - अर्चना
खालसा कॉलेज परिसर में सजे दीवान […]
February 2, 2020 गांव, गरीब और किसान को बजट में दी गई है प्राथमिकता *गोविंद मालू*
इंदौर : मंदी के दौर में तेजी लाने वाला,करों की कठोरता को निर्मलता, […]
May 4, 2022 युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाना नई शिक्षा नीति का उद्देश्य – प्रधान
इंदौर : केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कुशाभाऊ […]
December 25, 2021 बीजेपी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में मोघे सहित कई नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण वर्ग का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण […]
September 7, 2021 आईएमए ने डॉ. रवि डोसी को किया सम्मानित
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नई दिल्ली में 5 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में […]
May 1, 2021 सांवेर में विधायक निधि से बन रहा कोविड केअर सेंटर, मंत्री सिलावट ने किया निरीक्षण
इंदौर : सांवेर में बन रहे कोविड केयर सेंटर का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, और […]
April 8, 2021 सीएम ने किया शुक्रवार शाम से 60 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान, दवाइयों की कमीं जल्द दूर करने का दिया भरोसा
भोपाल : आखिर जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, वही हुआ। कोरोना संक्रमण के बेहद तेजी से […]