इंदौर : गाड़ी पर फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को चंद घंटों बाद ही मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पिस्टल व मुख्य आरोपी के बारे में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्र में आरोपियों द्वारा एक वाहन पर फायर कर फरियादी की हत्या करने का प्रयास किया गया था जिस पर थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमांक 402/21 धारा 307 34 भादवि का पंजीबद्ध हुआ था। मामले में मुख्य अभियुक्त लविश यादव पिता पप्पू यादव निवासी हम्माल कॉलोनी इंदौर व पप्पू यादव पिता कैलाश यादव निवासी सदर के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ था। मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी से पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पप्पू उर्फ प्रदीप पिता कैलाश यादव निवासी 178 हम्माल कॉलोनी का होना बताया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
Related Posts
August 3, 2022 What’s A Bitcoin Hardware Wallet And The Means It Works? The app is designed to be user-friendly and intuitive, with a range of features that […]
September 18, 2021 डेढ़ सौ रुपए में फर्जी आयुष्यमान व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनाकर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : फर्जी दस्तावेज बनाकर, लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते […]
October 25, 2021 मिर्च की मंडी में लगा सियासी तड़का, बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने थामा बीजेपी का दामन
इंदौर, प्रदीप जोशी। मिर्च के लिए देश ही नहीं बल्कि एशिया में पहचान रखने वाली सबसे बड़ी […]
August 15, 2023 मध्य क्षेत्र माहेश्वरी समाज ने लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान में मनाया अधिक मास उत्सव
ॐ नमो नारायणाय के सामूहिक उच्चारण से भक्तों ने की लड्डू गोपाल की अर्चना।
इत्र, केशर […]
September 27, 2020 निर्धारित दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे अस्पताल, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर : हाई कोर्ट जबलपुर ने (नर्सिंग होम्स एण्ड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स) कोविड-19 […]
May 11, 2024 16 मई को सीता नवमी के रूप में मनाया जाएगा माता सीता का प्राकट्य दिवस
तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम स्थित राम जानकी मंदिर में होगा उत्सव का आयोजन।
इंदौर : तुलसी […]
January 18, 2021 वरिष्ठ अधिकारी खुद फोन कर बिजली उपभोक्ताओं से ले रहे फीडबैक, समस्याओं का कर रहें त्वरित समाधान
इंदौर : हेलो,मै बिजली कंपनी का एमडी बोल रहा हूं। ‘आपको बिजली ठीक मिल रही है कि नहीं, […]