इंदौर : घर में से अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाली महिला आरोपी को थाना मल्हारगंज पुलिस ने बन्दी बनाया है। पकड़ी गई महिला के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण सहित कुल कीमत लगभग ₹ एक लाख का माल जब्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्र अंतर्गत फरियादी ने 43 रामनगर,जिला इंदौर घर की अलमारी में रखें सोने चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर से थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमांक 401/2021 धारा 379,380 भादवि का दिनांक 4/08/2021 को पंजीबद्ध हुआ था। उपरोक्त अपराध में विवेचना एवं पतारसी के दौरान फरियादी के संदेह अनुसार आरोपिया की तलाश हेतु टीम उज्जैन रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपिया सोनू वर्मा पति विशाल सोनी उम्र 32 साल निवासी 30 अवंतिका नगर उज्जैन को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए। आरोपिया को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
Related Posts
October 19, 2021 उम्र के बंधन में न बांधे खुशियों को…
(लघुकथा) गौरी बालकनी में बैठे-बैठे अपने अतीत की यादों में खोई हुई थी। कैसे बाल्यकाल से […]
January 4, 2022 जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए […]
March 22, 2023 7 लाख रूपए की फर्जी लूट का पर्दाफाश, फरियादी ने ही रची थी साजिश
इंदौर : फर्जी लूट का पुलिस थाना बाणगंगा ने कुछ घण्टे में ही पर्दाफाश कर दिया। फरियादी […]
April 15, 2021 मोघे- मूलचंदानी ने टीकाकरण केंद्र का किया दौरा, टीका लगवाने वालों को सौंपे सर्टिफिकेट
इंदौर : बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे और बीजेपी […]
August 16, 2020 एमआइजी थाना प्रभारी भी पाए गए पॉजिटिव, अभी तक 5 टीआई सहित 50 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित इंदौर : शहर में कोरोना का कहर जारी है। कोराेना की चपेट में लगातार पुलिसकर्मी भी आ रहे […]
October 28, 2021 वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : अंतरराज्यीय गैंग के दो इनामी शातिर चोरों को थाना गौतमपुरा पुलिस ने बन्दी बना […]
April 4, 2023 इमरजेंसी के एक्सीडेंटल लीडर हैं कमलनाथ – गृहमंत्री मिश्रा
गृह मंत्री का तंज, कहा-विधानसभा की कार्रवाई को बकवास बताने वाले विधायकों की कीमत आंक […]