नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ड्रोन को लेकर नई पॉलिसी बनाई है। इसके तहत ड्रोन उड़ानें के लिए अब लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने नई ड्रोन नीति का ऐलान करते हुए बताया कि ड्रोन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डीजीसीए द्वारा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ऑपरेटर परमिट और उड़ान क्लियरेंस लेना होगा।सरकार इसके एवज में निर्धारित फीस भी लेगी।
फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। डीजीसीए क्लियरेंस के साथ यूनिक आइडेंटिफिकेशन नम्बर यूआईएन और यूएओपी ( अनमैन्ड एयरक्राफ्ट ऑपरेटर परमिट ) भी जारी करेगा। यूआईएन के लिये 1 हजार और यूएओपी के लिए 25 हजार रुपए फीस लगेगी। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी ड्रोन उड़ाया नहीं जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक
ड्रोन लाइसेंस के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। उसे 10 वी पास होने के साथ अंग्रेजी का ज्ञान होना भी आवश्यक है। 250 ग्राम तक के ड्रोन को रजिस्ट्रेशन से मुक्त रखा गया है। नई ड्रोन पॉलिसी से सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त हो सकेगा।
Related Posts
November 16, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी प्रत्याशियों को दिखाया ठेंगा
मोदी ने अपराधी छवि वाले और नाकारा बीजेपी उम्मीदवारों को किया किनारे -- चरण सिंह […]
July 28, 2024 पार्किंग में खड़ा ट्रक चोरी कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 […]
August 15, 2022 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर […]
July 16, 2025 इंदौर प्रेस क्लब में दिवंगत साथियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
वरिष्ठ छायाकार चंदू जैन और पत्रकार अरविंद पंडित, विकास सोलंकी व अमित बोडाने से जुड़ी […]
March 6, 2021 बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही देश सक्षम हाथों में है- शर्मा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा का कहना है कि […]
August 16, 2022 खातीवाला टैंक क्षेत्र में मूलचंदानी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
इंदौर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत खातीवाला टैंक क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई […]
October 18, 2021 पोलोग्राउंड क्षेत्र में बीपीओ कर्मी की हत्या का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
इंदौर : पोलोग्राउण्ड क्षेत्र में 5 दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया […]