उज्जैन : जब से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने कब्जा किया है, भारत में भी तालिबानी मानसिकता के लोग सर उठाने लगे हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं जिसमें तालिबान और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की जा रही है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 15 अगस्त को इंदौर के नायता मुंडला और राजवाड़ा पर देश विरोधी हरकतों को अंजाम दिया गया था। कुछ इसीतरह की घटना उंज्जैन में भी घटित हुई। वहां मुहर्रम का ताजिया उठने के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की।
15 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार।
घटना उज्जैन के गीता नगर की बताई गई है। गुरुवार देर रात ताजिया उठने के दौरान कुछ लोगों ने देशविरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिए। इस बात की सूचना मिलते ही एएसपी अमरेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को तीतर- बीतर किया।
शुक्रवार सुबह एडीजी योगेश देशमुख, एसपी सत्येंद्र शुक्ला और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली। उसके आधार पर 15 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। सात के खिलाफ नामजद कायमी कर 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ पूरे उज्जैन में सतर्कता बढा दी गई है।
Related Posts
July 15, 2023 मां कहती है, गंगा मैया सबकी मैया होती है..
कवि एवं गीतकार अमन अक्षर ने अभिनव कला समाज में किया एकल काव्य पाठ,
रामगीत सुन कर झुम […]
October 26, 2019 ट्रेन में पटाखे व अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर हो सकती है जेल इंदौर : रेल यात्रा के दौरान आतिशबाजी का सामान ले जाना आपको जेल की हवा खिला सकता है। […]
April 17, 2025 बम धमाके से बैंक उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने से मची सनसनी
बम स्क्वाड की जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु।
पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री […]
June 9, 2024 एमबीए के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एक ही इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्र गिरफ्तार
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के दो प्रश्नपत्र […]
March 20, 2020 खाटूश्याम सहित तमाम बड़े देवालयों के पट किये गए बंद इंदौर : कोरोना के खतरे का असर देश, प्रदेश व शहर के तमाम ऐसे धर्मस्थानों पर भी पड़ा है […]
January 12, 2020 लिव इन के बढ़ते चलन के बीच वैवाहिक रिश्तों की पड़ताल करता नाटक ‘आमने- सामने’ का मंचन इंदौर : मराठी में थिएटर की समृद्ध परंपरा रही है। समय के साथ थिएटर में भी बदलाव आया है। […]
April 16, 2021 कोरोना महामारीं से निपटने का शिवराज सरकार के पास नहीं है कोई विजन, केवल झूठी घोषणाएं करते हैं सीएम- सज्जन वर्मा
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह […]