इंदौर : चूड़ीवाले युवक की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर फरियादी चूड़ीवाले युवक के खिलाफ भी पास्को एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और फर्जी परिचय पत्र के मामले में बाणगंगा पुलिस ने यह कायमी की है।
नाबालिग छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
सोमवार को गोविंद नगर की ही रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने परिजनों के साथ बाणगंगा थाने पहुंचकर चूड़ीवाले युवक के खिलाफ आपत्तिजनक हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके मुताबिक चूड़ीवाले द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के बाद ही लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई की। नाबालिग छात्रा की शिकायत पर चूड़ी वाले युवक के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 7 व 8 और भादवि की धारा 354, 354 क, 467, 468, 471, 420 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चूड़ी वाले के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
दोनों पक्षों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि इंदौर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने गृह विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एक विशेष समुदाय का व्यक्ति हिन्दू नाम रखकर चूड़ियां बेच रहा था, जिसके कारण सारा विवाद हुआ।
Related Posts
April 18, 2020 आईजी, डीआईजी ने बढाया पुलिसकर्मियों का हौंसला, हॉट वाटर बॉटल की वितरित इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश का पालन […]
October 4, 2020 कांग्रेस का अब कोई भविष्य नहीं है- विजयवर्गीय
इन्दौर : बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक फिर प्रदेश की स्थिति सुधरने लगी है। आज सड़कें […]
June 22, 2021 मुरैना में एक सप्ताह में 50 मोरों की मौत, शिकारियों द्वारा मारे जाने की आशंका
मुरैना : राष्ट्रीय पक्षी मोर पर मुरैना जिले में शिकारी घात लगाए बैठे हैं। लगातार मोरों […]
July 2, 2024 31जुलाई तक लिया जा सकेगा अग्रिम सम्पत्ति कर व जल कर में छूट का लाभ
इंदौर : वित्तीय वर्ष 2024-25 में अग्रिम सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करने पर छूट का […]
April 1, 2021 मैरिज गार्डन एसोसिएशन ने शादियों में मेहमानों की संख्या बढाकर 250 करने की मांग की, मोघे को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मैरिज गार्डन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के […]
March 31, 2021 सांवेर रोड स्थित फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर खाक
इंदौर : तापमान में बढ़ोतरी होते ही आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गई है। सोमवार रात खंडवा […]
April 29, 2022 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने उठाए हैं कई कदम- सीएम शिवराज
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न।
महिला मोर्चा को शिवराजसिंह जी […]