इंदौर : को जिले के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।यह घटना डीजल ट्रेन को सर्विस ट्रैक पर खड़ी करने के दौरान घटित हुई। हालांकि सर्विस ट्रैक पर घटना होने के कारण रेल यातायात में कोई बाधा नहीं आई। सूचना के बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और बेपटरी हुए दोनों टैंकरों को पटरी पर चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की।
3 घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाए टैंकर।
बताया जाता है कि टैंकर जब सर्विस ट्रैक से आगे बढ़ रहे थे, तभी ये घटना हुई। राहत गाड़ी और क्रेन की मदद से रेल टैंकरों को दोबारा पटरी पर लाया गया और लाइन की मरम्मत भी की गई। इस पूरी कार्रवाई में 3 घंटे से ज्यादा का समय लगा।
राजेंद्र नगर स्टेशन पर भी पटरी से उतरे थे डिब्बे।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों भी यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. ये घटना इंदौर के राजेंद्र नगर स्टेशन पर शंटिंग के दौरान हुई थी. हालांकि उस समय कोई यात्री ट्रेन में नहीं था,इसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई थी।
Related Posts
May 1, 2022 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रेस्टीज के मंथन उत्सव का समापन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के मेगा फेस्टिवल "मंथन" का […]
May 20, 2023 जिंदगी में अच्छा करने के लिए अच्छी संगत का होना जरूरी
आज के युवाओं में जोश तो बहुत है लेकिन होश नहीं है, इस होश के लिए बुजुर्गों के पास बैठे […]
June 8, 2022 इंदौर सहित सभी 16 नगर निगमों पर पुनः लहराएगा बीजेपी का परचम – प्रभारी मंत्री मिश्रा
इंदौर : बीजेपी इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के गृह और प्रभारी […]
December 10, 2023 दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी पति – पत्नी गिरफ्तार
होटल संचालक एवं उसकी महिला साथी की आरोपियों द्वारा की गई थी हत्या।
पुलिस का दावा, […]
June 14, 2020 तमाम कोविड अस्पतालों में परामर्श केंद्र स्थापित इन्दौर : इंदौर के सभी कोविड अस्पतालों में परामर्श केंद्र आरंभ कर दिए गए हैं। कलेक्टर […]
February 18, 2024 श्री विद्याधाम के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
लाव-श्कर के साथ अपने भक्तों को दर्शन देने निकली मां त्रिपुर सुंदरी।
इंदौर : जगह-जगह […]
February 8, 2019 सिंचाई विभाग की खेलकूद स्पर्धा 9 फरवरी से इंदौर: मप्र सिचाई विभाग की 29 वी अन्तरक्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा 9 से 14 फरवरी तक इंदौर […]