इंदौर : यूएई सरकार के टूरिस्ट वीजा को मंजूरी देने के बाद एक सितंबर से इंदौर से दुबई की अंतरराष्ट्रीय फ़्लाइट पुनः प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर एयरपोर्ट पर संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्रीगण इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इसी सिलसिले में एयरपोर्ट इन्दौर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा, एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास शाह इस मौक़े पर मौजूद थे।
सूरत, अमृतसर के लिए फ्लाइट की मांग।
मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से हैदराबाद, ग्वालियर, जयपुर, नागपुर और जबलपुर की उड़ान सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इंदौर से अमृतसर, जम्मू और सूरत के लिए भी फ़्लाइट प्रारंभ करने का आग्रह सिंधिया से किया है।
मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी ने कहा है कि इंदौर से सूरत की फ़्लाइट प्रारंभ होने से इंदौर के कपड़ा व्यवसाय को नई गति मिलेगी।
Related Posts
November 9, 2024 गोदाम से जब्त की गई एक क्विंटल पॉलिथीन की थैलियों
फूलों के कारोबार की आड़ में किया जा रहा था अमानक पॉलिथीन की थैलियों का विक्रय।
गोदाम […]
May 13, 2021 नकली इंजेक्शन बेचकर मरीजों की जान से खेलने वालों की पैरवी न करें अभिभाषक- महाजन
इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में ग्लूकोज व नमक से नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन बनाकर […]
June 30, 2025 डॉक्टर्स डे पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के चिकित्सकों का होगा सम्मान
एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसो. के बैनर तले होगा सम्मान समारोह।
100 वर्ष कैसे जिएं […]
April 30, 2022 ऑनलाइन क्लास के नाम पर ठगे गए हजारों रूप क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच द्वारा आवेदक के 85 हजार रूपए वापस कराए […]
August 14, 2021 राहत की खबर : केवल 1 मिला नया संक्रमित, 14 का चल रहा इलाज
इंदौर : कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की कगार पर इंदौर आ गया है। हालांकि संक्रमण के […]
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
December 8, 2022 स्टार्टअप समिट ‘प्रारंभ’ में नए आइडियाज, फंडिंग और समस्याओं को लेकर हुई बात
स्टार्टअप समिट में जुटे 100 से अधिक स्टार्टअप; 20 के करीब इन्वेस्टर ।
इंदौर : अटल […]