इंदौर : कोरोना काल के बाद छोटे स्तर पर ही सही सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार शाम अभिनव कला समाज के मंच पर कविता और शायरी की महफ़िल सजाई गई। ‘आगमन’ शीर्षक से संजोए गए इस कवि सम्मेलन में संचालक साहित्य अकादमी डॉ. विकास दवे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। विशेष अतिथि थे प्रवीण कुमार खारीवाल, एवं पंकज मुकाती। अतिथियों ने समस्त कवियों का पुष्पमाला से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन अंशुल व्यास ने किया।
शाम सात बजे से प्रारंभ हुआ कवि सम्मेलन देर रात चला।कविगण थे – शशिकांत यादव देवास, डॉ. राजीव राज इटावा, शम्भू शिखर मधुबनी बिहार, अमन अक्षर इंदौर, अभय निर्भीक लखनऊ, पंकज दीक्षित इंदौर, मणिका दुबे जबलपुर एवं महेंद्र सिंह पंवार धरमपुरी। सभी कवियों की कविताओ ने इंदौर की रात को साहित्य मंथन करने पर मजबूर कर दिया। बाहर से आये कवियों ने कवि पंकज दीक्षित एवं अमन अक्षर का विशेष आभार माना और कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर के युवाओं एवं नागरिकों को अपनी सकारात्मक संस्कृति के लिए अग्रसर करते हैं।
कवियों का किया गया सम्मान।
कवि सम्मेलन से पहले अभिनव कला समाज ने आमंत्रित कवियों का स्वागत किया। बाल साहित्यकार डॉ. विकास दवे ने सभी कवियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस अवसर पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, प्रधानमंत्री अरविंद अग्निहोत्री, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली यादव और समाजसेवी गोरधन लिंबोदिया मौजूद थे।
Related Posts
- January 7, 2021 अटलजी के नाम पर होगा पीपल्याहाना सेतु, सीएम शिवराज ने की घोषणा
इंदौर : आईडीए द्वारा 45 करोड़ की लागत से निर्मित पीपल्याहाना ब्रिज को अटल बिहारी वाजपेयी […]
- June 5, 2021 हरियाली से आच्छादित होगी भगवान परशुराम की जन्मस्थली, महू में बनेगा ऑक्सीजन पार्क- ठाकुर
इंदौर : कोरोना महामारी ने हम सभी को ऑक्सीजन का महत्व समझाया है। इस आपदा की घड़ी में […]
- March 19, 2024 ब्रजेश बागोरा नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए रेफरी नियुक्त
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की नियुक्ति।
24 मार्च से अहिल्या नगर महाराष्ट्र […]
- March 18, 2022 उत्साह के साथ मनाया गया धुलेंडी का पर्व, रंगों में सराबोर हुए हर उम्र के लोग
इंदौर : गुरुवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। […]
- June 24, 2021 युवक- युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में थाने लाए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी रीवा से तलब की रिपोर्ट
भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक […]
- December 28, 2022 गुजरात से उठी लहर मप्र से होकर दिल्ली तक पहुंचेगी – शर्मा
गुजरात विधानसभा चुनाव में लगे मध्यप्रदेश के प्रवासी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक […]
- July 15, 2022 तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर में इंदौर के वस्त्र निर्माता प्रदर्शित करेंगे नवीनतम डिजाइन के वस्त्र
60 साल बाद जुलाई में हो रहा रेडीमेड गारमेंट फेयर का आयोजन।
16 जुलाई से 3 दिन का फेयर […]