इंदौर : कोरोना काल के बाद छोटे स्तर पर ही सही सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार शाम अभिनव कला समाज के मंच पर कविता और शायरी की महफ़िल सजाई गई। ‘आगमन’ शीर्षक से संजोए गए इस कवि सम्मेलन में संचालक साहित्य अकादमी डॉ. विकास दवे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। विशेष अतिथि थे प्रवीण कुमार खारीवाल, एवं पंकज मुकाती। अतिथियों ने समस्त कवियों का पुष्पमाला से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन अंशुल व्यास ने किया।
शाम सात बजे से प्रारंभ हुआ कवि सम्मेलन देर रात चला।कविगण थे – शशिकांत यादव देवास, डॉ. राजीव राज इटावा, शम्भू शिखर मधुबनी बिहार, अमन अक्षर इंदौर, अभय निर्भीक लखनऊ, पंकज दीक्षित इंदौर, मणिका दुबे जबलपुर एवं महेंद्र सिंह पंवार धरमपुरी। सभी कवियों की कविताओ ने इंदौर की रात को साहित्य मंथन करने पर मजबूर कर दिया। बाहर से आये कवियों ने कवि पंकज दीक्षित एवं अमन अक्षर का विशेष आभार माना और कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर के युवाओं एवं नागरिकों को अपनी सकारात्मक संस्कृति के लिए अग्रसर करते हैं।
कवियों का किया गया सम्मान।
कवि सम्मेलन से पहले अभिनव कला समाज ने आमंत्रित कवियों का स्वागत किया। बाल साहित्यकार डॉ. विकास दवे ने सभी कवियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस अवसर पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, प्रधानमंत्री अरविंद अग्निहोत्री, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली यादव और समाजसेवी गोरधन लिंबोदिया मौजूद थे।
Related Posts
April 13, 2022 एफआईआर दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह वे डरने वाले नहीं..!
इंदौर : खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट कर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बुरीतरह घिर गए […]
March 28, 2020 कलेक्टर इंदौर बनाए गए मनीष सिंह, जाटव भोपाल भेजे गए भोपाल : प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला शुरू हो गया […]
August 5, 2020 वक़्त के साथ कांग्रेस ने भी बदला रुख, राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की मनाई खुशी भोपाल : राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों को हवा का रुख देखकर अपना रुख बदलते देर नहीं लगती। […]
January 26, 2022 20 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, 2 और संक्रमित मरीजों की मौत
इंदौर : बीते दो दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की जा रही है। […]
January 13, 2021 इंदौर पहुंचे कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के डेढ़ लाख से अधिक डोज, इंदौर-उज्जैन संभाग के हैल्थवर्कर्स को लगाई जाएगी ये वैक्सीन
इंदौर : कोरोना वायरस से दो- दो हाथ कर उसे परास्त करने वाला ब्रह्मास्त्र याने वैक्सीन […]
October 6, 2023 महाकाल की तर्ज पर होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास
कैलाश विजयवर्गीय की मांग पर स्टेशन की बनेगी नई डिजाइन। रेलमंत्री ने किया ऐलान।
इंदौर […]
August 25, 2023 ई – गवर्नेस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
"विकसित भारत-नागरिकों का सशक्तिकरण" पर केंद्रित है सम्मेलन।
इंदौर : भारत सरकार के […]