इंदौर : इंदौर से दुबई के लिए एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुधवार 1 सितंबर से फिर शुरू हो गई।इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई विमानतल, इंदौर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट ,सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य विशिष्टजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विजयवर्गीय, सिलावट और लालवानी ने फीता काटकर दुबई फ्लाइट का औपचारिक शुभारंभ करने के साथ केक भी काटा। शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इंदौर से दुबई फ्लाइट फिर से प्रारम्भ होने पर खुशी जताई और यात्रियों को शुभकामनाएं दी। पहली फ्लाइट से बड़ी संख्या में यात्री दुबई गए। ये फ्लाइट सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस मौके पर इंदौर से ग्वालियर के लिए इंडिगो की फ्लाइट को भी हरी झंडी दिखाई गई।
Related Posts
June 5, 2024 पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण : विजयवर्गीय
मंत्री, महापौर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल स्त्रोत सफाई अभियान का किया शुभारम्भ।
जल […]
February 25, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 5 हजार करोड़ से अधिक की 11 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उज्जैन : केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन में […]
February 20, 2023 प्रबंधन के बदलते आयामों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 फरवरी से
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में 25 और 26 फरवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
देश- […]
January 25, 2021 नए कृषि कानूनों से देश- प्रदेश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी- कमलनाथ
इंदौर : शनिवार को भोपाल में शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने किसानों की आवाज […]
June 12, 2023 मुख्यमंत्री सीखो – कमाओ योजना में इंदौर जिला रहेगा अव्वल
कलेक्टर ने उद्योगपतियों की बैठक बुलाकर दी योजना की जानकारी।
15 सौ से अधिक इकाइयों के […]
November 10, 2021 कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में डीन और अधीक्षक पर गिरी गाज, उपयंत्री निलंबित
भोपाल : कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में मप्र सरकार जिम्मेदार […]
July 8, 2023 ट्रांसजेंडरों को दिलाया जाएगा शासन की योजनाओं का लाभ
पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी की सुविधा मिलेगी।
स्टे होम/शेल्टर […]