भोपाल : सीएम शिवराज ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। 27 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 14 जिला कलेक्टर भी शामिल हैं। 5 कलेक्टरों के जिले बदले गए हैं। शेष अन्यत्र पदस्थ किए गए हैं।
इन जिलों में बदले गए कलेक्टर।
मनोज पुष्प मंदसौर से कलेक्टर अलीराजपुर बनाए गए हैं। गौतम सिंह को मंदसौर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उमाशंकर भार्गव को रायसेन से कलेक्टर विदिशा पदस्थ किया गया है। बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य अब सागर के नए कलेक्टर होंगे।
विदिशा कलेक्टर डॉ. पंकज जैन अब धार की कमान संभालेंगे। धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह संचालन पंचायत राज, भोपाल पदस्थ किए गए हैं। नीरज कुमार सिंह कलेक्टर राजगढ़ से होशंगाबाद कलेक्टर बनाए गए है। वंदना वैद्य को शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। मुजीबुर्रहमान खान को सीधी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे अभी तक उपसचिव राजस्व विभाग में पदस्थ थे। रोहित सिंह को नरसिंहपुर कलेक्टर के बतौर पदस्थ किया गया है। वे अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन का काम देख रहे थे। अरविंद कुमार दुबे कलेक्टर रायसेन बनाए गए हैं। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जिला निवाड़ी और हर्ष दीक्षित को राजगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा को बालाघाट की कमान दी गई है। दीपक आर्य अब सागर कलेक्टर होंगे। उमा माहेश्वरी अशोकनगर की कलेक्टर बनाई गई हैं।
Related Posts
December 23, 2020 केबल विवाद में हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास
इंदौर : केबल के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास की सजा से […]
August 2, 2020 ऐन मौके पर लॉकडाउन से सीमित छूट देने का नहीं रहा कोई मतलब, ग्राहकों के लिए तरसे दुकानदार इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं के दबाव बनाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने […]
May 24, 2017 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं गंभीर घायलों को पचास-पचास हजार रुपये राहत की घोषणा भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना में […]
May 5, 2025 श्रोताओं के दिल को छू गया नाट्य, काव्यमय सफर ‘प्रिय भाई..एक कविता हवी आहे’
इंदौर : साहित्य, संगीत और अभिनय की त्रिवेणी से सजा अलग तरह का कार्यक्रम 'प्रिय भाई..एक […]
August 19, 2024 कंटाफोड़ शिव मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर की गई भस्मारती
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य नागरिक हुए भस्मारती में शामिल।
तीन घंटे तक […]
January 20, 2023 Top 10 Forex Indicators That Every Trader Should Know Fibonacci Setbacks One of the most recent trends in every period of time possible are […]
February 23, 2019 स्टार शटलर पीवी सिंधू ने तेजस में भरी उड़ान बंगलुरु: येलाहांका एयर बेस पर चल रहे एरो इंडिया एयर शो में शनिवार को पीवी सिंधू ने […]