इंदौर : सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही खबर कि 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में सनबर्न पार्टी आयोजित की जा रही है,का अपर कलेक्टर पवन जैन ने खंडन किया है। उनका कहना है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में शासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन कराया जा रहा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं लोक स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु इस तरह के कोई भी आयोजन, पार्टी या समारोह, जिले में आयोजित नहीं किए जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो आयोजक और आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन ना हो तथा शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन हो यह पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें।
Related Posts
April 10, 2020 मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235 इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से […]
March 9, 2021 डेढ़ सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, दो सौ से अधिक किए गए डिस्चार्ज।
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि नए […]
September 8, 2021 स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत बाल अपराधों व कानूनी प्रावधानों की बच्चों को दी गई जानकारी
इंदौर : इंदौर जिले में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सामाजिक स्तर पर किशोरों […]
October 20, 2019 लगातार चुनाव और भारी बारिश ने बिगाड़ी देश की आर्थिक सेहत – कुलस्ते इंदौर : केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की माने तो पहले पांच राज्यों में […]
November 9, 2023 कांग्रेस के राज में अंधेरे में डूबा था पूरा मप्र
सड़क, बिजली पानी के लिए मचा हुआ था हाहाकार।
राजेंद्र नगर में बीजेपी प्रत्याशी मधु […]
March 13, 2021 महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को […]
February 4, 2020 अधिकांश मरीजों में नियंत्रित हो सकते हैं मिर्गी के दौरे.. इंदौर : मस्तिष्क में असामान्य विद्युत तरंगे उत्पन्न होने से मिर्गी रोग होता है।मिर्गी की […]