इंदौर : सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही खबर कि 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में सनबर्न पार्टी आयोजित की जा रही है,का अपर कलेक्टर पवन जैन ने खंडन किया है। उनका कहना है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में शासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन कराया जा रहा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं लोक स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु इस तरह के कोई भी आयोजन, पार्टी या समारोह, जिले में आयोजित नहीं किए जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो आयोजक और आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन ना हो तथा शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन हो यह पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें।
Related Posts
July 28, 2021 बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल- डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
देवास : लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी एवं तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को […]
June 29, 2023 पोस्टर वॉर में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल..!
फोन पे कंपनी ने लोगो व डिजाइन हटाने को कहा अन्यथा लेगी लीगल एक्शन।
भोपाल : प्रदेश […]
December 29, 2022 गरीबों के प्रति संवेदनहीन बन गए हैं शासन – प्रशासन और नगर निगम
इंदौर में भिक्षुको को पकड़कर कड़कड़ाती ठंड में अनजान स्थान पर छोड़ रहे हैं।
पहले भी […]
January 21, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का दौर जारी, 50 नए संक्रमित मिले, 47 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर अब लगभग समाप्त होने की ओर है। नए संक्रमित मामले अब काफी […]
November 5, 2021 केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का साक्षी बना इंदौर, बीजेपी नेताओं ने देखा व सुना लाइव कार्यक्रम
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने आदि शंकराचार्य की […]
September 26, 2019 भू- माफिया के खिलाफ प्रशासन चलाएगा ‘ऑपरेशन क्लीन’ इंदौर : शासकीय जमीन पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण, दुरुपयोग अथवा धोखाधड़ी कर अवैध रूप से उसका […]
August 9, 2023 जिला जेल में बनाया गुंडे का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
साथियों से चर्चा में एक दवा व्यापारी को धमकाने की बात कह रहा है जेल में बन्द […]