इंदौर : मप्र के विकास और प्रगति में केंद्र सरकार की ओर से योगदान देने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। रेल और हवाई सेवाओं के साथ केंद्र की योजनाओं का लाभ भी इंदौर व मप्र को मिले यही मेरी कोशिश होगी। ये बात केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। वे सोमवार को इंदौर विमानतल पर मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश भर में उड़ानों का संचालन बढाने के साथ जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा शुरू करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
इसके पूर्व उज्जैन में महाकाल की आखिरी शाही सवारी में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे सिंधिया के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक एयरपोर्ट पहुँचे। उन्होंने पुष्पमाला और फूल भेंट कर उनका स्वागत किया । एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी,विधायक रमेश मेंदोला,विधायक महेंद्र हार्डिया, भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे, गोलू शुक्ला,मधु वर्मा, जीतू जिराती,मोहन सेंगर,प्रकाश तिवारी, योगेश गेन्दर,राजू चौहान व सिंधिया और तुलसी सिलावट समर्थक मंजूर बेग़ ने अपने साथियों सहित सिंधिया का मोती की माला पहनाकर स्वागत किया।
उज्जैन से शाम को लौटकर सिंधिया ने निजी कार्यक्रमों में शिरकत की। रात्रि विश्राम इंदौर में ही करने के बाद वे मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Related Posts
June 2, 2021 इंदौर- बिलासपुर ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या
सीहोर : गाड़ी संख्या 08233 इंदौर - बिलासपुर डाउन एक्सप्रेस के डी - 3 स्लीपर कोच में एक […]
October 30, 2023 क्षेत्र क्रमांक 02 में विकास की गति को बरकरार रखने के लिए मेंदोला ने जनता से मांगा समर्थन
क्षेत्र 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने वार्ड 29 में किया जनसंपर्क।
इंदौर : […]
March 31, 2024 ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए एक्टिवेटेड सिम उपलब्ध करवाने वाली महिला गिरफ्तार
आरोपी महिला से पीथमपुर पुलिस ने 250 एक्टिवेटेड सिम की बरामद।
बेटिंग एप माफिया से […]
November 25, 2023 आयरन वेस्ट से बनाई जा रही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति
देश की पहली लौह निर्मित प्रतिकृति है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में दिया […]
August 14, 2023 शीर्ष नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने से बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस
विधायक जीतू पटवारी ने 225 घोटालों का किया जिक्र।
शिवराज सरकार को बताया कमीशनखोरी की […]
November 24, 2024 विजयपुर की जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को : पटवारी
इंदौर : विजयपुर की जीत सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है! कार्यकर्ताओं […]
January 19, 2021 राशन माफिया पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरगना सहित तीन पर रासुका, 31 पर एफआईआर
इंदौर : अवैध शराब, ड्रग, खनन और भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब राशन […]