इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर इंदौर में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर अपनी नाराजगी जताई।
नशे में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों द्वारा किए गए हत्या कांड से लोगों में बढ़ रहे खौफ को देखते हुए सांसद लालवानी ने आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मुलाकात कर स्पष्ट शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर एक जागृत सामाजिक चेतना वाला शांतिप्रिय शहर है। पुलिस को गुंडों के ख़िलाफ एक बड़ा अभियान चलाना चाहिए। बड़े अधिकारियों को भी सड़क पर उतर कर कानून-व्यवस्था संभालनी चाहिए।
जल्द बुलाएंगे अधिकारियों की बैठक।
सूत्रों के मुताबिक आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने सांसद लालवानी को आश्वस्त किया कि वे जल्द सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर कानून- व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। गुंडे- बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा भी आईजी मिश्र ने सांसद लालवानी को दिलाया।
Related Posts
September 1, 2022 ‘तेरा वैभव अमर रहे मां’ कार्यक्रम 2 सितंबर को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
70 स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सामूहिक रूप से करेंगे वंदेमातरम का […]
May 2, 2023 घटाबिल्लौद में पुलिया से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, तीन की मौत
हादसे में भाजपा नेता व दो महिलाओं सहित तीन की मौत।
देवास के निवासी है तीनों […]
February 7, 2023 जाति व्यवस्था के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराना गलत – शुक्ला
ब्राह्मण समाज से माफी मांगे आरएसएस प्रमुख।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने […]
April 3, 2025 उर्जोत्सव में तकनीक, कला, साहित्य और संस्कृति की पेश की गई अनूठी बानगी
पीआईईएमआर के छात्र - छात्राओं ने अपने तकनीकि कौशल का किया प्रदर्शन।
गीत, संगीत पर […]
December 13, 2023 चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाश पकड़ाए
चार लाख रूपए मूल्य का चोरी का माल आरोपियों से बरामद।
इंदौर : भँवरकुआं क्षेत्र में […]
March 20, 2022 संविधान सम्मान दिवस मनाते हुए कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के […]
September 5, 2021 खजराना गणेश को समर्पित होगा 51 हजार लड्डुओं का भोग
इंदौर : शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक […]