इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर इंदौर में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर अपनी नाराजगी जताई।
नशे में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों द्वारा किए गए हत्या कांड से लोगों में बढ़ रहे खौफ को देखते हुए सांसद लालवानी ने आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मुलाकात कर स्पष्ट शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर एक जागृत सामाजिक चेतना वाला शांतिप्रिय शहर है। पुलिस को गुंडों के ख़िलाफ एक बड़ा अभियान चलाना चाहिए। बड़े अधिकारियों को भी सड़क पर उतर कर कानून-व्यवस्था संभालनी चाहिए।
जल्द बुलाएंगे अधिकारियों की बैठक।
सूत्रों के मुताबिक आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने सांसद लालवानी को आश्वस्त किया कि वे जल्द सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर कानून- व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। गुंडे- बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा भी आईजी मिश्र ने सांसद लालवानी को दिलाया।
Related Posts
December 10, 2020 कोरोना संक्रमितों की तादाद में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, ग्रोथ रेट भी हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर बीते दो दिनों से राहत के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को […]
September 5, 2023 इंदौर में बढ़ते अपराधों पर बीजेपी नेता गोपी नेमा ने जताई चिंता
आचार संहिता के पूर्व शहर को जानने वाले अधिकारियों को पदस्थ करने की मांग की।
इंदौर : […]
September 25, 2022 चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले 4 आरोपी पकड़ाए, कार सहित लाखों का माल बरामद
इंदौर : बेशकीमती चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले 04 तस्कर , क्राइम ब्रांच इंदौर और वन […]
January 9, 2019 पी. नरहरि ने संभाला कुलपति का पदभार भोपाल- जनसंपर्क विभाग मप्र के सचिव पी. नरहरि को शासन ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता […]
April 28, 2019 चौथे चरण में 71 सीटों पर होगा मतदान नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान सोमवार 29 अप्रैल को होगा। नौ राज्यों की […]
January 7, 2017 पांच राज्यों में जोर-शोर से जुटें बीजेपी नेता: अमित शाह नई दिल्ली. बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी को […]
March 31, 2020 कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर हुई 44, अब तक तीन की मौत इंदौर : कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो दिन पूर्व जिन 40 संदिग्धों […]