नई दिल्ली : नागरिक प्रशासन से सहायता के अनुरोध के आधार पर सपोर्ट गियर से लैस नौसेना के गोताखोरों की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) टीम बाढ़ राहत कार्यों में शामिल होने के लिए आईएनएस सरदार पटेल से राजकोट के लिए भेजी गई है। इसके अलावा छह और टीमों को तैयार रखा गया है।
इसी तरह, जामनगर में आईएनएस वलसुरा से कई बचाव दल तैनात किए गए हैं, ताकि शहर के बारिश प्रभावित और जलमग्न क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सहायता की जा सके। जेमिनी बोट, लाइफ वेस्ट, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य आवश्यक गियर से लैस टीमों ने बुजुर्गों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नौसेना की टीमों ने फंसे हुए नागरिकों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए।
स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है नौसेना।
बाढ़ राहत गतिविधियों में किसी भी तरह की मदद की पेशकश करने के लिए वरिष्ठ नौसेना अधिकारी नागरिक प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। अल्पकालिक सूचना पर भेजे जाने के लिए और बचाव दलों को तैयार रखा गया है।
Related Posts
March 4, 2022 शनिवार को वार्ड क्रमांक 12 के श्रद्धालु विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना होंगे
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले हर वार्ड से एक माह में 1 […]
November 13, 2021 प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी किए तैनात
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता […]
December 29, 2020 स्व. माणिकचंद्र वाजपेयी के नाम से पुनः दिया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ख्यात पत्रकार माणिकचंद्र वाजपेयी […]
March 29, 2023 मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करनेवाले फूफा को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : 8 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले फूफा को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम […]
April 27, 2020 कार्य पर उपस्थित नहीं होनेवाले पैरामेडिकल स्टॉफ पर गिरी गाज इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दो दिन पूर्व शैल्बीअस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ 13 सदस्यों […]
December 1, 2024 रिलायंस इंडस्ट्रीज मीडिया विजिबिलिटी रैंकिंग में बनी भारत की नंबर वन कंपनी
इंदौर : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ राजस्व, मुनाफ़े, मार्केट वैल्यू और सोशल इंपैक्ट के मामले […]
July 21, 2019 वैश्य परिचय सम्मेलन में 10 हजार प्रविष्ठियों का लक्ष्य इंदौर: आगामी 21- 22 सितंबर को अखिल भारतीय वैश्य परिचय सम्मेलन का आयोजन पश्चिमी रिंग रोड […]