इंदौर : लम्बे समय बाद कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया है, हालांकि ये उछाल जिले के नागरिक इलाकों में नहीं बल्कि महू स्थित सैन्य छावनी में नजर आया है। यहां स्थित मिलिट्री अस्पताल में 30 कोरोना संक्रमित जवान भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अचानक कोरोना संक्रमण के इस विस्फोट ने सैन्य प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है।
32 नए कोरोना संक्रमित मिले।
गुरुवार 23 सितंबर को 8525 सैम्पल लिए गए। 8552 की टेस्टिंग की गई। 8512 निगेटिव पाए गए जबकि 32 पॉजिटिव निकले। इनमें महू सैन्य छावनी के 30 कोरोना संक्रमित शामिल हैं जबकि नागरिक इलाकों से सिर्फ 2 ही कोरोना के मरीज मिले हैं।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 25 लाख 23 हजार 848 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। इनमें 1लाख 53 हजार 140 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1 लाख 51 हजार 696 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2 मरीज गुरुवार को डिस्चार्ज किए गए। 53 मरीजों का इलाज फिलहाल जारी है। आज दिनांक तक कुल 1391 मरीजों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
August 9, 2020 कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान में व्यापारी करें सहयोग- कलेक्टर इंदौर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इंदौर के व्यापारी संगठनों के साथ शनिवार को बैठक आयोजित की […]
October 25, 2019 कमलनाथ पर कैलाशजी का पलटवार बोले ‘अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा’ इंदौर : झाबुआ विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद दिए गए सीएम कमलनाथ के बयान कि 'बीजेपी […]
May 14, 2022 आयकर के अपडेटेड रिटर्न फॉर्म्स को लेकर टीपीए ने रखा सेमिनार
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर द्वारा आयकर के नए रिटर्न फ़ॉर्म्स, अपडेटेड […]
February 19, 2024 इंदौर रेलवे स्टेशन नए अत्याधुनिक स्वरूप में लेगा आकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे इंदौर रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन।
इंदौर : […]
September 28, 2022 मां, मातृभाषा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव जगाना समय की जरूरत
इंदौर : हमारी संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही है। हमने आजादी तो हासिल कर ली पर अपने […]
December 29, 2022 सांवेर को विकास के हर क्षेत्र में आगे रखेंगे – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया।
सांवेर […]
December 18, 2020 पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब मप्र में बिजली भी हुई महंगी..!
भोपाल : एमपी में एक बार फिर सरकार ने उपभोक्ताओं को बिजली का झटका दिया है।पेट्रोल,डीजल व […]