इंदौर : हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए बीआरटीएस को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बीआरटीएस हटाने की घोषणा कर दी थी, हाई कोर्ट ने भी इसपर मुहर लगा दी है। बीआरटीएस की सर्वे वेल्यू करने के बाद बस स्टॉप को हटाने का काम होगा।तत्काल प्रभाव से जहाँ जहाँ ट्रैफ़िक का दवाब ज्यादा, है वहाँ से रेलिंग हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। जीपीओ और शिवाजी वाटिका पर बीआरटीएस की रेलिंग पहले हटाई जा रही है।
Facebook Comments









