छावनी अनाज मंडी की घटना।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, पुलिस कर रही तलाश।
सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश, केस दर्ज।
इंदौर : छावनी अनाज मंडी के एक गोदाम से बदमाश 20 क्विंटल चना चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में ठेले पर चना रखकर ले जाते हुए बदमाश कैद हुआ है। रावजी बाजार थाने में फरियादी कन्हैया गर्ग निवासी नौलखा मेन रोड की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।
फरियादी कन्हैया गर्ग का नई अनाज मंडी पुरानी स्टेट बैंक के पास छावनी में ऑफिस और गोदाम है। सुबह जब वे अपने ऑफिस पहुंचे तो चोरी का पता लगा। गोदाम के दरवाजे टूटे थे।
बदमाश ने दरवाजे को चौड़ा कर अंदर जाने का रास्ता बनाया और गोदाम में रखा 20 क्विंटल काबुली डॉलर चना ठेले पर रखकर ले गया। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फरियादी ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस,आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
October 25, 2024 हेलोवीन पार्टी मनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चिकित्सकों ने निकाली रैली
जूनियर डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल व नर्सिंग छात्र - छात्राएं और कर्मचारी संगठनों के […]
January 20, 2020 तरुण जत्रा में 24 जनवरी से बिखरेगी मराठी स्वाद और संस्कृति की महक इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षैत्र के सबसे बडे मराठी व्यंजन एवं संस्कृति के तीन दिवसीय मेले, […]
December 5, 2020 स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड में अशासकीय सदस्य बनें अभिलाष खांडेकर
भोपाल : एक साल पहले कमलनाथ सरकार में गठित स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड को भंग कर शिवराज […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
October 4, 2022 मां का नवम स्वरूप ‘सिद्धिदात्री’
नवरात्रि के अंतिम पड़ाव में हम माँ सिद्धिदात्री का स्मरण करते है। जैसा की माँ के नाम से […]
October 8, 2024 बीएनएनएस लागू होने के दो माह में हो गया नए लेखक का जन्म
‘दंड से न्याय’ के विमोचन समारोह में लेखक प्रवीण कक्कड़ ने किताब की रॉयल्टी पुलिस […]
December 24, 2022 कलेक्टर ने आवेदिका महिला को दिलाया मकान का कब्जा
आवेदिका किरण यादव का मकान अवैध कब्जे से कराया मुक्त।
इंदौर : जिले की सांई विहार […]