इंदौर : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हत्या जैसी संगीन वारदातें हो रही हैं। एक दिन में इस थाना क्षेत्र में हत्या की दो घटनाएं सामने आई। रविवार को एक नाबालिग की हत्या के बाद सोमवार को टायर व्यवसायी अशोक की लाश सिमरोल के जंगल में पाई गई। वे तीन दिन से लापता थे।
पुलिस टॉवर लोकेशन मिलने पर भी ढूंढ नहीं पाई।
बताया जाता है कि रोज की तरह अशोक वर्मा तीन दिन पहले अपनी दुकान के लिए निकले थे लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचे। बेटी ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वो अपनी गाड़ी खड़ी कर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। बताया जाता है की उनकी आखरी टॉवर लोकेशन सिमरोल आई थी लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाई। सोमवार को उनकी लाश ही बरामद हुई।
प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने..!
बताया जाता है कि टायर व्यापारी का एक महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। सम्भवतः उसी के चलते टायर व्यापारी की हत्या की गई।
नौसिखिए अधिकारियों के हाथ में है कमान।
बहरहाल, पूर्वी क्षेत्र में गोलीकांड, लूट, चाकूबाजी और हत्या जैसी संगीन वारदातें लगातार घटित होने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सम्बन्धित थानों की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर की नब्ज नहीं जानने वाले अधिकारियों को कमान सौंप देनें से ये हालात बन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और सरकार को इस बारे में विचार करने की जरूरत है।
Related Posts
December 27, 2019 ब्राह्मण महाकुम्भ में समाज से जुड़े विषयों पर होगा गहन मंथन इंदौर : श्री परशुराम महासभा की जिला इकाई के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुम्भ […]
April 17, 2024 महू में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, तीन मजदूर झुलसे
घटनास्थल से बड़ी मात्रा में रस्सी बम और बारूद बरामद।
घायल मजदूरों का चोइथराम अस्पताल […]
March 26, 2021 होली- धुलंडी पर रोक को लेकर गरमाई सियासत, विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी पर लगाया हिन्दू विरोधी होने का आरोप
इंदौर : रविवार को होली पर लगाए गए लॉक डाउन और धुलेंडी पर लॉक डाउन जैसे ही प्रतिबंधात्मक […]
April 3, 2024 फ्लैट का दरवाजा खुला छोड़ कर जाना पड़ा महंगा
कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा ले गया चोर।
इंदौर : दरवाजा खुला छोड़कर दौड़ […]
October 25, 2021 उपचुनाव की जंग में कूदे दिग्गज नेता, सिंधिया ने बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा और जोबट, पृथ्वीपुर व रेगांव विधानसभा सीटों पर होने जा रहे […]
September 2, 2021 कोविड में अभिभावकों को खोने वाले 125 कॉलेज के छात्रों की फीस का सांसद लालवानी ने किया इंतजाम
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई है। कोविड में अभिभावकों को […]
April 7, 2021 कोरोना संक्रमण हो रहा बेकाबू, 15 फ़ीसदी हुई ग्रोथ रेट, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर बीते दिन के साथ तेज होती जा रही है। ये बात चिंता […]