इंदौर : पुलिस और सशस्त्र बल के शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस “मनाया गया ।
महेश गार्ड लाइन 15वी वाहिनी परेड ग्राउण्ड इंदौर स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस परेड आरएपीटीसी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरूण कपूर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस अवसर पर इंदौर जोन के आईजी हरि नारायण चारी मिश्रा, डीआईजी इंदौर मनीष कपूरिया, डीआईजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी, कमांडेंट ओपी त्रिपाठी ,
मुख्यालय एसपी अरविंद तिवारी ,रेडियो पुलिस ट्रेनिंग एसपी भागवत बिरदे एवं अन्य पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त आईपीएस डीआइजी/ हाईकोर्ट एडवोकेट धर्मेंद्र चौधरी के अलावा नगर सुरक्षा समिति के रमेश शर्मा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसएएफ, जिला पुलिस और होमगार्ड के दस्तों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में सलामी भी पेश की।
बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस भारत में मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में उनके बलिदान और सेवा को स्मरण करने के लिए एवं पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। बीते एक वर्ष में देश में कुल 377 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी शहीद हुए, इनमें 15 मप्र के थे।
Related Posts
- August 29, 2023 शहर के विकास को दिशा देने का कार्य इंदौर के मीडिया ने किया है : सत्यनारायण पटेल
श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया मीडियाकर्मियों का सम्मान।
इंदौर : सकारात्मक […]
- September 30, 2021 इंदौर व धार में नकली गुटका फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 6 गिरफ्तार
इंदौर : नकली गुटखा, पान मसाला बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
- December 5, 2022 टंट्या मामा की आदमकद प्रतिमा का राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
भंवरकुंआ चौराहा अब टंट्या भील चौराहा के नाम से जाना जाएगा।
इंदौर : क्रांतिसूर्य […]
- October 12, 2021 मप्र से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स मामले के तार, एनसीबी ने तस्कर अयूब के बेटे को लिया हिरासत में
इंदौर : मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस के तार मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी और मिनी मुंबई […]
- March 29, 2020 इंदौर में दूध की आपूर्ति पर रोक लगाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताई आपत्ति भोपाल : कोरोना के प्रकोप को थामने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार से लागू किये जा रहे […]
- December 12, 2022 एलआयसी को निजीकरण से बचाए रखने पर बीमाकर्मियों के क्षेत्रीय अधिवेशन में दिया गया जोर
इंदौर : बीमा कर्मचारियों के संगठन "सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पालाईज एसोसिएशन" ( सी […]
- February 1, 2021 5 वर्ष तक के 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की।’
इंदौर : रविवार को सांसद शंकर लालवानी और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बच्चों को […]